Headlines

    भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में मोहन यादव के साथ शिवराज का भी नाम

    भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में मोहन यादव के साथ शिवराज का भी नाम
    👁️ 165 Views

    BDC NEWS. दिल्ली
    Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपनी चुनावी वादा टीम का ऐलान कर दिया है। राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संयोजक, सह संयोजक व 24 सदस्यों को समिति का सदस्य बनाया गया है।
    27 सदस्यों वाली इस समिति में संयोजक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सह संयोजक पीयूष गोयल को बनाया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई नेताओं के नाम हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी की है।
    27 सदस्यों वाली चुनाव घोषणा पत्र समिति में 24 सदस्य हैं जिनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं, ये समिति बैठक कर जल्द ही भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के लिए मंथन करेगी।


    देखिए पूरी सूची

    %E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%AA%E0%A4%BE

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *