Headlines

    Rang Panchami: सड़कों पर सन्नाटा, हरि चेतन आश्रम में पर्व और आस्था का मिलन

    Rang Panchami: सड़कों पर सन्नाटा, हरि चेतन आश्रम में पर्व और आस्था का मिलन
    👁️ 66 Views

    संतनगर. BDC NEWS
    संत हिरदाराम नगर में (बैरागढ़) शनिवार को रंगपंचमी पर तीन रंग देखने को मिले। व्यापारियों ने दुकानें बंद होने से पिकनिक स्पॉट का रूख किया। हुरियारों ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए सड़कों पर धमाल मचाया। समाजसेवियों और संतनगर के विशिष्ठजनों ने हरि चेतन आश्रम में इकट्‌ठा होकर एक-दूसरे को बधाई दी। कारोबारी सड़कें पूरी तरह से सन्नाटे में डूबी रहीं।

    कोलू खेड़ी हरि चेतन आश्रम रंग पंचमी के दिन संतनगर के लोगों को दशकों पहले शुरू की गई परंपरा से जोड़ता है। वरिष्ठ समाजसेवी चेतनदास पारदासानी ने इसकी शुरूआत की थी, सत्संग, भजन और फूलों संग होली खेली जाती है। उस परंपरा को उनके पुत्र नरेश पारदासानी आगे बढ़ा रहे हैं। अपने सत्संग में पारदासानी ने लोगों से प्रभु भक्ति में हमेशा लीन रहने को कहा। पारदासानी ने कहा मनुष्य जीवन में सुख हो या दु:ख हो हमें हमेशा प्रभु को याद रखना चाहिए,अच्छे कर्म करने चाहिए। यहां स्कॉन मंदिर भोपाल से आए संतों ने भक्ति रस से सराबोर किया।

    होटलों में रही पार्टियां
    संत नगर के भोपाल-इंदौर मार्ग पर बने होटलों में रंगपंचमी पर खास तैयारियां थीं। परिवार के साथ रंगपंचमी उत्सव मनाया गया। डी.जे अनलिमिटेड फूड, कोल्ड ड्रिंक्स के बीच लोगों ने इंज्वॉय किया। लोगों ने अपने परिवार के साथ पर्व को मनाया।
    बाजारों में रहा सन्नाटा
    संतनगर की हर सड़क पर रंगपंचमी की धूम थी, लेकिन कारोबारी चहल-पहल नहीं थी। सन्नाटे से डूबी सड़कों पर तीखी धूप पसरी हुई थी। व्यापारी समूहों में या अपने परिवार के साथ पिकनिक स्पॉट पर चले गए थे। स्कूल की छुटि्टयां भी खत्म होने वाली है, इसलिए परिवारों रंगपंचमी का दिन बच्चों के साथ बिताया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *