टैबलेट से निकला “लाड़ली” बजट… सिलेंडर के बहाने वॉकआउट
भोपाल. आशीष चौधरी
शिव”राज” का ई बजट…. लाड़ली बहना को हर माह एक हजार और होनहार लाड़ली को 12वीं में फर्स्ट डिवीजन पास होने पर ई स्कूटी… आधी आबादी का खास ख्याल मिशन 2023 की खातिर। किसानों का सरकारी संस्थाओं से लिए कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी। विपक्ष ने सदन से बाहर जाने का रास्ता निकला। गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर गांधी प्रतिमा के पास आकर बैठ गए।
मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया। पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री इसे टैबलेट से बजट पढ़ा। यह शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। 3.20 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री आधी आबादी के लिए खजाना खोला। मध्यप्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है।
विरोध का बहाना… गैस सिलेंडर की कीमतों की बात कहते हुए कांग्रेस विधायक सदन से बाहर चले गए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा वाह सरकार … महिलाओं को 1000 रुपए देन की बात कर रही है, भाजपा की केन्द्र सरकार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बजट सुनना चाहिए था कमलनाथ को।
बजट भाषण की खास बातें…
- 12वीं क्लास फर्स्ट डिविजन से पास करने वाली छात्राओं को ई-स्कूटी दी जाएगी।
- बकायादार किसानों के सरकारी संस्थानों से लिए गए कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी।
- लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़, महिला स्व सहायता समूहों के लिए 660 करोड़ देंगे।
- नारी कल्याण के लिए 1.2 लाख 976 करोड़ रु., लाडली बहना योजना के लिए 8 हजार करोड़ रु. मंजूर।
- ‘लाडली बहना’ के तहत महिलाओं को एक हजार महीना दिया जाएगा।
- आहार योजना अनुदान के लिए 300 करोड़ रु. दिए जाएंगे। युवाओं को स्वावलंबी बनाना सरकार की योजना है। इसके तहत 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएंगी।
- देश के सकल घरेलू उत्पाद में हमारे प्रदेश का योगदान 3.6 % से बढ़कर अब 4.8 % हो चुका है। खेल विभाग का बजट बढ़ाया। खेलों के विकास के लिए 729 करोड़ रु.।
- 2011-12 में प्रति व्यक्ति आय 30 हजार 497 रु. थी, अब 2022-23 में साढ़े तीन गुना तक बढ़कर 1 लाख 40 हजार 585 रु. हो गई है।
- कुल व्यय के लिए 2022-23 का बजट अनुमान 2 लाख 47 हजार 715 करोड़ रु. है। इसे 33 हजार 839 करोड़ बढ़ाकर 2023-24 के लिए 2 लाख 81 हजार 554 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।