सिंधी महाकुंभ.. एक लाख सिंधी जुटेंगे भोपाल में

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

हिरदाराम नगर। भोपाल डॉट कॉम
31 मार्च को होगा अमर बलिदानी हेमू कालाणी जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन…. आर एस एस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत होंगे शामिल…. देश भर से बड़ी संख्या में जुटेगा सिन्धी समाज।
राजधानी भोपाल का लाल परेड मैदान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहनराव भागवत की मौजूदगी और देशभर से सिंधी समाज के जुटने का गवाह बनेगा। इसके साथ ही 31 मार्च 2022 से शुरू हुए, भारतीय सिन्धू सभा तथा समाज की विभिन्न संस्थाओं के कार्यक्रमों का समापन होगा।


अखिल भारतीय सिंधु सभा के लद्दाराम नागवानी और प्रदेश के संरक्षक भगवान दास सबनानी ने बताया कि सालभर से देशभर में हेमू कालाणी को सैल्यूट करने कार्यक्रम हो रहे हैं। राजस्थान प्रान्त में शहीद रथ यात्रा निकाली गई। गुजरात मे खेल आयोजन किये गए। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में संगोष्ठियां नाटक के मंचन हुए। मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में काव्य गोष्ठियां तथा अन्य सांस्कृतिक आयोजन हुए। दिल्ली व उत्तरप्रदेश में कई नगरों में युवाओं से सम्बंधित आयोजन संपन्न हुए। पश्चिम बंगाल, कर्नाटक व उड़ीसा में रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये गए।


एक लाख लोगों का जमावड़ा
31 मार्च 2023 को भोपाल में होने जा रहे राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र,गुजरात, दिल्ली, छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण भारत से एक लाख से अधिक की संख्या में समाजजन को आमंत्रित किया गया है।

यह संत होंगे शामिल
महामंडलेश्वर साईं हंसराम जी (भीलवाड़ा), अखिल भारत सिन्धु सन्त समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष साईं खिम्यादास (सतना), महामंत्री साईं हँसदास (रीवा), शदाणी दरबार के गद्दीनशीन साईं युधिष्ठिरलाल (रायपुर), वसणशाह दरबार(कल्याण) से साईं कालीराम,साईं डॉ. सन्तोषदास (अमरावती), सन्त कंवरराम आश्रम के गद्दीनशीन साईं राजेश लाल जी (अमरावती), प्राचीन श्री झूलेलाल मन्दिर भरूच से ठकुर मनीषलाल,शिव शांति आश्रम लखनऊ से साईं मोहनलाल जी प्रमुख हैं।


हस्तियां शामिल होंगी
इनके अलावा विभिन्न क्षेत्रों जैसे न्यायिक सेवा,अखिल भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा, राजनीति, शिक्षा, कला, संगीत, साहित्य, फ़िल्म जगत, उद्योग जगत में ख्याति अर्जित कर चुके सिन्धी समाज के विशिष्टजन को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है।
प्रदर्शनी स्मारिका का विमोचन
सिन्ध के योगदान पर आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से हेमू कालाणी व सिन्ध के अन्य क्रांतिकारियों के गौरवशाली इतिहास से भी रूबरू होंगे। साथ ही एक अन्य प्रदर्शनी के माध्यम से सिन्ध के प्रमुख नगरों एवं विभिन्न दर्शनीय स्थानों को भी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर सिन्धी व्यंजनों के स्टॉल निश्चित ही सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस अवसर पर सिन्ध के स्वतंत्रता सेनानियों पर केंद्रित एक स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *