Headlines

    फैसले का दिन…. गैर गांधी परिवार का चीफ खड़गे या थरूर

    फैसले का दिन…. गैर गांधी परिवार का चीफ खड़गे या थरूर
    👁️ 132 Views

    नई दिल्ली। भोपाल डॉट कॉम
    कांग्रेस (Congress) को 24 साल बाद गैर गांधी परिवार का अध्यक्ष मिलने जा रहा है। मुकाबला मल्लिका अर्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। मतगणना तो महज प्रक्रिया का हिस्सा है। खड़गे का अध्यक्ष बनना तय है। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे।
    बता दें 17 अक्टबूर को अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे बुधवार यानी आज आएंगे. सुबह 10 बजे वोटों की गिनती शुरु हो गई है। चुनाव में कांग्रेस के देशभर में 9800 डेलीगेट्स में से 9500 ने वोट डाले।


    चुनाव से जुड़ी बातें

    • मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है।
      22 साल बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग
    • कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनाव

    खड़गे की राजनीतिक यात्रा
    खड़गे कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। 2009-19 तक लोकसभा सांसद रहे। मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे। 2014-19 में कांग्रेस ने लोकसभा में नेता रहे। कर्नाटक से लगातार 9 बार विधायक रहे।
    थरूर की राजनीतिक यात्रा
    तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद है। कांग्रेस के विरोधी गुट G-23 का हिस्सा रहे हैं। मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे। तीन बार लोकसभा चुनाव जीते। 30 साल यूएन में काम किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *