Headlines

    BDC NEWS LENS @ 9PM

    BDC NEWS LENS @ 9PM
    👁️ 198 Views

    सोनाली फोगाट की हत्या हुई?

    ब्रीफ…. हरियाणा BJP की नेता और टिक-टॉक स्टार  सोनाली फोगाट की मौत में हत्या का केस दर्ज हो गया है। पीएम रिपोर्ट में चोट के निशान मिले हैं। गोवा पुलिस ने फोगाट के PA सुधीर और सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया। सोनाली के परिजनों ने हत्या का आशंका जताई थी।

    BJP विधायक राजा फिर सलाखों में

    ब्रीफ…. मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को फिर गिरफ्तार कर लिया गया है।  इससे पहले  23 अगस्त को गिरफ्तारी हुई थी।  तेलंगाना पुलिस ने राजा सिंह को 41 (ए) सीआरपीसी के तहत दो अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया है। ये मामले फरवरी और अप्रैल 2022 में दर्ज किए गए थे।

    सोरेन नहीं रहेंगे झारखंड के CM

    ब्रीफ…. लाभ के पद के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर चुनाव आयोग ने अपनी राय राजभवन भेज दी। हेमंत की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा चुनाव आयोग ने की है, राज्यपाल रमेश बैस हेमंत की विधानसभा सदस्यता पर फैसला सुनाएंगे।राजभवन में कानून विशेषज्ञों चर्चा के बाद फैसला लेगा।

    भोपाल में एडवोकेट गिरफ्तार

    ब्रीफ…. खबर MP की राजधानी  भोपाल से हैं। यहां पेशे से  वकील रघुनाथ मिश्रा को पिपलानी पुलिस ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। वकील के नौकर को छात्रा की बहन से रेप के आरोप में पकड़ा गया है। गुरुवार शाम पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट पहुंची। इस पर वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

    टाइम नहीं तो बता-कमलनाथ

    ब्रीफ…. चलिए अब बात करते है एमपी पीसीसी से। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने नेताओं के  साथ बड़ी बैठक की, जिसमें  विधायकों, विधानसभा, लोकसभा, मेयर के पूर्व प्रत्याशी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी के अलावा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी शामिल हुए। बैठक में कमलनाथ के तेवर अलग थे। उन्होंने देा टूक कहा कि यदि आपके पास पार्टी और संगठन के लिए समय नहीं है तो अभी बता दो। ऐसे पदों पर हम आने दूसरे मेहनती लोगों को मौका देंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *