न्यूज प्लेट BDC NEWS 10 AM

न्यूज प्लेट BDC NEWS 10 AM
👁️ 110 Views

सुप्रभात,
खबरों की दुनिया की शुक्रवार को शुरुआत गुरूवार की खबरों के आगे बढ़ने के साथ हुई। कांग्रेस से आजाद के आजाद होने पर हमलावरी बयानबाजी। गोवा में सोनाली मौत मामले में गोवा पुलिस एक्शन में है।

मोदी तो मोदी है भाई

ब्रीफ…. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कद दुनिया में बढ़ रहा है। दुनियाभर के नेताओं की रेटिंग में 75 प्रतिशत मोदी का ग्राफ उछला है। दुनिया के सभी टॉप लीडर्स को पीछे छोड़ते हुए लोकप्रियता में पहला मुकाम हासिल किया है। मोदी के कामकाज पर दुनियाभर की मुहर लग रही है। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘द मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे में नरेन्द्र मोदी की लोकप्रयिता सामने आई है। मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस को पीछे छोड़ दिया है। बता दे पिछले दो साल से लगातार मोदी टॉप पर बने हुए हैं।

आजाद पर कांग्रेसी वार

ब्रीफ…. कश्मीर के कदावर कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद पर कांग्रेस समर्पित नेता हमलावर है। नबी के इस्तीफे को मोदी का खेला बता रहे हैं। हालांकि आजाद साफ कर चुके हैं वह अपना राजनीतिक सफर अपनी नई पार्टी के साथ आगे बढ़ाएंगे। फोकस कश्मीर के चुनाव पर होगा। 51 साल तक कांग्रेस में रहे नबी पर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी ने सब कुछ आजाद को दिया, लेकिन बिना पद के वह नहीं रह पाए।

भारत में पहली बार होगा

ब्रीफ…. भारत में पहली बार 32 मंजिला टॉवर 12 सेकंड में धूल के गुब्बार के साथ जमीदोज हो जाएंगे। बात कर रहे हैं नोएडा में बने ट्विन टावर की, जिन्हे सुप्रीम कोर्ट के ओदश पर रविवार दोपहर 2.30 बजे गिरा दिया जाएगा। यह टॉवर कुतुब मीनार से ऊंचे हैं। गिराने की कार्रवाई से पूरे इलाके को सैनेटाइज किया जा रहा है।

आज की खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिन दौरे पर है। वे इस दौरान अहमदाबाद में अटल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।
  • एशिया कप आज से शुरू, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला मुकाबला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *