Headlines

    शिवराज ने चेताया पत्थरबाजों को, अब खैर नहीं

    शिवराज ने चेताया पत्थरबाजों को, अब खैर नहीं
    👁️ 122 Views

    सजा के लिए बनाएंगे कड़ा कानून : मुख्यमंत्री
    उपद्रवी को देनी होगी पीड़ित को आर्थिक भरपाई

    भोपाल : 3 जनवरी 2021

    पत्थरबाजों को सबक सिखाने के लिए प्रदेश सरकार कड़ा कानून बनाने जा रही है, साल की पहली वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्रियों ने अफसरों को कानून का खाका बनाने को कह दिया है। रविवार को भ्राजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज ने दो टूक कहा-उपद्रवियों की संपत्ति अब राजसाज की जाएगी, सार्वजनिक और व्यक्तिगत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों नुकसार की वसूली की जाएगी।

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों को कड़ी सजा मिलेगी। इसके लिए कानून बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन हैं। पत्थरबाजी साधारण अपराध नहीं है। इससे किसी की जान भी जा सकती है। पत्थरबाजी, भय और आतंक का माहौल बनाती है।

    मुख्यमंत्री  ने कहा कि कानून का राज ही मध्यप्रदेश में रहेगा। पत्थरबाजी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसके लिए कड़ी सजा देने का कानून भी हम ला रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा की पत्थरबाजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आगजनी को अंजाम देना या किसी का व्यक्तिगत नुकसान या तोड़फोड़ करना अक्षम्य अपराध की श्रेणी में है। कोई भी बात शांतिपूर्ण ढंग से कहने की लोकतंत्र में इजाजत है। लेकिन पत्थरबाजी जैसी घटनाएं सहन नहीं की जाएंगी। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को कड़ी सजा देंगे। सजा के साथ ही ऐसे उपद्रवी लोगों को पीड़ित व्यक्ति को क्षतिपूर्ति भी देनी होगी। उपद्रवी से आर्थिक भरपाई भी करवाई जाएगी। उसकी संपत्ति राजसात की जाएगी।

    नरोत्तम ने कहा

    downloadसुबह गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पत्थरबाजों को लेकर सरकार के सख्त तेवरों की बात कही थी। उन्होंने कहा था जो पत्थर फेंकेगे उन्ही के घर से पत्थर निकाले जाएंगे। कांग्रेस पर भी नरोत्तम ने निशाना साधा था। नरोत्तम ने कहा कि कश्मीर में तो भटके नौजवान कहते थे अब चुप है, जो तुष्टिकरण की सियासत कर रहे हैं।

    प्रोटेम स्पीकर ने कहा

    रामेश्वर शर्मा

    प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पत्थरबाजों के लिए सरकार कड़ा कानून बनाने जा रही है, इसका स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस निर्णय लिए आभार व्यक्त करता हूं। कुछ लोग मानवता की आड़ में पिशाच का रूप धारण किये हुए हैं, ऐसे लोगो से सख्ती से निपटा जाएगा ।

    • आशा तिवारी, बीडीसी न्यूज, भोपाल

     Post a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *