Headlines

    चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक ने शपथ ली

    चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक ने शपथ ली
    👁️ 286 Views

    भोपाल : 03 जनवरी 2021

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति  मोहम्मद रफीक को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ राजभवन में दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को सांदीपनि सभागार राजभवन में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे।

     कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह, गृह एवं विधि विधाई मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री किसान कल्याण एवं कृषि विकास कमल पटेल, मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण प्रभूराम चौधरी, मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम ओम प्रकाश सखलेचा, मंत्री औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन राजवर्धन सिंह दत्ती गांव, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतिगण, अधिवक्तागण, विधि-विधायी कार्य एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये। मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस ने शपथ विधि कार्यवाही का संचालन किया।

    सीएम निवास पर भोज

    030121n08

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मोहम्मद रफीक के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा राज्य मंत्रिपरिषद के अनेक सदस्य, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गण, महाधिवक्ता श्री पुरूषेन्द्र कौरव और वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए। प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने अतिथियों का स्वागत किया।

    • आशा तिवारी, बीडीसी न्यूज, भोपाल

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *