Headlines

    Today Gold rate in India : जानिए कब 184 रूपये थे सोने के रेट, 19 अप्रैल 24 को क्या हैं भाव

    Today Gold rate in India : जानिए कब 184 रूपये थे सोने के रेट, 19 अप्रैल 24 को क्या हैं भाव
    👁️ 165 Views

    आशा तिवारी@BDC NEWS
    देश के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल बना हुआ है। आज यानी 19 अप्रैल 2024 को 22 कैरेट सोना 67 हजार 790 रुपये तथा 24 कैरेट सोना 73 हजार 940 रुपये है। यह कीमते देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकती हैं।


    सोने की चाल साल 1970 से 2024 तक

    • साल 1970 में 10 ग्राम सोने की कीमत 184 रूपये
    • साल 1980 में 10 ग्राम सोने की कीमत 1330 रूपये
    • साल 1990 में 10 ग्राम सोने की कीमत 3200 रुपये
    • साल 2000 में 10 ग्राम सोने की कीमत 4400 रुपये
    • साल 2005 में 10 ग्राम सोने की कीमत 7,000 रुपये
    • साल 2010 में 10 ग्राम सोने की कीमत 18,500 रुपये
    • साल 2015 में 10 ग्राम सोने की कीमत 26,343 रुपये
    • साल 2020 में 10 ग्राम सोने की कीमत 48,651 रूपये
    • साल 2022 में10 ग्राम सोने की कीमत 56,100 रुपये
    • साल 2023 में 10 ग्राम सोने की कीमत 61,100 रुपये
    • साल 2024 में 10 ग्राम सोने की कीमत 66,968 रुपए

    कैसे जानें सोने की शुद्धता

    सोने की शुद्धता कैरेट के हिसाब से तय होती है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958 होते हैं। 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। वैसे आमतौर पर 22 कैरेट सोने के गहने बिकते हैं।

    22 और 24 कैरेट सोने में अंतर?

    24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना पूरी तरह शुद्ध होता है, लेकिन इसके गहने नहीं बनाए जाते।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *