Finance

Sone Chandi ka Bhav : सोना हुआ 71 हजार पार, चांदी में भी उछाल

BDC NEWS
Sone Chandi ka Bhav 8 April 2024:
आज यानी सोमवार को सोना और चांदी के दाम में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिली है। भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,490 रुपये है. तो, वहीं बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 71,430 रुपये हैं। यह सोना-चांदी के भाव अपडेटेड डे प्राइस है, जो को गोल्ड प्राइस के रूप में आपके सामने रख रहे हैं। भारत में चांदी के दाम एक किलो 83,400 रुपये हैं। यहां यह भी बता दे सोने-चांदी के भाव अलग-अलग शहरों में अलग होंगे। सोने की दरें सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।


कैसे जानें सोने की शुद्धता
आईएसओ द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, 18 कैरेट सोने के गहने भी बाजार में हैं। जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।


22 और 24 कैरेट सोने में अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर गहने तैयार किए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के गहने नहीं बनाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *