Headlines

    Gold Silver Rate सोने के भाव में ₹10 प्रति दस ग्राम का उतार-चढ़ाव

    Gold Silver Rate
    👁️ 242 Views

    BDC NEWS आशा तिवारी 11 may 2024
    Gold Silver Rate : आज यानी 11 मई 2024 को सोने-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav) उतार-चढ़ाव नजर आया है। देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 67,710 रुपये है. जो 10 मई को 67,700 था यानी प्रति 10 ग्राम 10 रूपये का उछाल आया है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 73,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जो शुक्रवार को 73,840 रुपये थी।

    सोने की इस कीमत में जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। स्थानीय स्तर पर यह अलग-अलग होंगे।

    कैसे जानें सोने की शुद्धता

    ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है। आम तौर सोने के गहने 22 कैरेट में बिकते हैं, 18 कैरेट के गहने भी कुछ लोग खरीदते हैं।

    22 और 24 कैरेट में अंतर?

    24 कैरेट गोल्ड 99.9% और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर गहने तैयार किये जाते हैं। 24 कैरेट सोना पूरा खरा होता है लेकिन गहने नहीं बनाए जा सकते।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *