Headlines

    BHOPAL Gold-Silver Price : सोना चांदी की कीमतों में उछाल जारी, जनिए कितने बढे रेट

    BHOPAL Gold-Silver Price : सोना चांदी की कीमतों में उछाल जारी, जनिए कितने बढे रेट
    👁️ 220 Views

    BHOPAL Gold-Silver Price : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज यानी 10 फरवरी को भारतीय बुलियन www.bullions.co.in के मुताबिक, 24 कैरेट के दाम 84,960 रुपए रहा जो रविवार को 84,950 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट की कीमत 77,880 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो रविवार को 77,871 रुपए दर्ज किया गया था। वहीं, चमकदार चांदी बाजार खुलने तक 95,580 रुपए पर कारोबार कर रही है, जो बीते दिन 95,570 रुपए प्रति किलो थी।

    देश की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम आज 85 हजार पार हो गए है, वहीं पिछले दो हफ्ते में सोने के भाव 3210 रुपए तक बढ़े है और थमने का नाम नही ले रहे है. आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में ऐतिहासिक बढ़त दिखी है, 24 कैरेट सोना अपने रिकॉर्ड रन में 85,020 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जो बीते दिन 85,010 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं नई दिल्ली में आज चांदी की चमक में मामूली बढ़त दर्ज हुई है और यह धातु प्रति किलो 95,650 रुपए पर बिक रही है, जो बीते दिन 95,640 रुपए पर बिक रही थी।

    कैसे पहचाने सोने की शुद्धता

    • सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं.
    • 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है.
    • ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं.
    • कैरेट 24 से ज़्यादा नहीं होता और कैरेट जितना ज़्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा.

    भोपाल डॉट कॉम, बिजनेस डेस्क

    -⿨⿤⿧⿠

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *