Headlines

    BHOPAL Gold-Silver Price : सोने के दामों पर आया उछाल, चांदी में गिरावट आई

    BHOPAL Gold-Silver Price : सोने के दामों पर आया उछाल, चांदी में गिरावट आई
    👁️ 275 Views

    भोपाल. BDC News
    BHOPAL Gold-Silver Price :
    सोने के दाम में गिरावट के बाद एक बार फिर उछाल आया है, हालांकि चांदी की चमक थोड़ी कम हुई है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज यानी 22 फरवरी को भारतीय बुलियन (www.bullions.co.in) के मुताबिक, भोपाल में 22 कैरेट सोने का रेट 78,980 रुपए/10 ग्राम है, जो शुक्रवार को 78,723 रुपए था। 24 कैरेट सोने के दाम 86,160 प्रति 10 ग्राम हैं, जो शुक्रवार को 85,880 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं भोपाल में चांदी का भाव 96,540 रुपए/1 किलो है, जो शुक्रवार को 97,100 रुपए प्रति किलो था। बीते दिनों सोने-चांदी के भाव में गिरावट की वजह देशभर में शेयर मार्केट था। सेंसेक्स से लेकर निफ्टी 50 तक गिर रहे हैं।


    बात देश की राजधानी की
    देश की राजधानी नई दिल्ली में शनिवार को 24 कैरेट गोल्ड रेट 86,230 रुपए प्रति 10 ग्राम, जो शुक्रवार को 86,000 रूपए 10 ग्राम था। चांदी का भाव 96,620 रुपए प्रति 1 किलो है, जो शुक्रवार को 97,220 रुपए/किलो था।

    असली सोने की पहचान
    सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें।
    सोने के भाव में यह शामिल नहीं


    भोपाल डॉट कॉम, बिजनेस डेस्क

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *