Headlines

    JEE Main 2024: परीक्षाएं चार अप्रैल से, जानिए कब से कहां से मिलेंगे एडमिट कार्ड

    JEE Main 2024: परीक्षाएं चार अप्रैल से, जानिए कब से कहां से मिलेंगे एडमिट कार्ड
    👁️ 198 Views

    BDC NEWS एज्युकेशन डेस्क
    JEE Main Admit Card 2024: जेईई मेन 2024 की परीक्षाएं चार से 12 अप्रैल 2024 के बीच होंगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सत्र 2 के लिए शेड्यूल जारी कर दिय है। प्रवेश पत्र एक अप्रैल 24 को जारी हो सकते हैं।
    आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड होंगे। एनटीए ने सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर चुकी है। परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी उम्मीदवारों को मिल गई है। सेशन 2 के नतीजे 25 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। ध्यान रहेजिन उम्मीदवारों ने डिजी लॉकर या एबीसी आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें एग्जाम सेंटर पर एक घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।
    परीक्षा को लेकर जाने
    बीई, बीटेक पेपर 1 दो पालियों में 3 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। पाली 1 सुबह 9 बजे से शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। बीआर्क और बीप्लानिंग पेपर- 2 एक ही पाली में 3 घंटे 30 मिनट का होगा।


    प्रवेश पत्र के लिए लिंक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *