BDC NEWS | BHOPALONLINE.ORG
JEE Advanced 2026 का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था IIT रुड़की ने परिणाम ऑनलाइन जारी किए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
शुभम कुमार ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1
इस वर्ष JEE Advanced 2026 में IIT दिल्ली जोन के छात्र शुभम कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कुल 360 अंकों में से 330 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की।
इतने छात्रों ने दी परीक्षा
JEE Advanced 2026 के लिए कुल 1,87,389 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,79,694 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
परीक्षा परिणाम के अनुसार कुल 56,880 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनमें 46,773 पुरुष उम्मीदवार और 10,107 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए:
• आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
•https://cdata.jeeadv.ac.in/result2026/ लिंक पर क्लिक करें
• आवश्यक जानकारी भरें
• स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
• डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें
फाइनल आंसर की भी हुई जारी
रिजल्ट के साथ JEE Advanced 2026 की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार पेपर-1 और पेपर-2 दोनों की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों के लिए अगला कदम
रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का अगला चरण महत्वपूर्ण रहेगा। योग्य अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए निर्धारित समयसीमा पर नजर बनाए रखनी होगी।
JEE (Advanced) 2026 Final Answer Keys