CUET UG 2024 एग्जाम हाईब्रिड मोड से 15 से 24 मई के बीच होंगे, जानिए कब कौन से परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

Published by: Bhumika Sun, 21 Apr 2024
BDC NEWS एज्युकेशन डेस्क

ग्रेज्युशन में एडमिशन के लिए CUET UG 2024 एग्जाम हाईब्रिड मोड से 15 से 24 मई के बीच आयोजित किए जाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2024 की डेटशीट रिलीज कर दी है। मेन सब्जेक्टर यानी 15 विषयों के एग्जाम 15 से 18 मई तक पेन-पेपर से होगी। दूसरे विषयों की एग्जाम 21 से 24 मई तक कंप्यूटर से होंगे। एक दिन में चार पेपर होंगे, जो दो शिफ्टों में होंगे।


CUET UG 2024 के लिए कुल 13 लाख48 हजार स्टूडेंट‌्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। एग्जाम के लिए देश की 380 सिटी और विदेशों की 14 सिटी में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।

CUET UG 2024 की डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा 15 से 24 मई तक चलेगी। 63 विषयों की परीक्षा होगी। इसमें सामान्य विषयों के पेपर के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा। अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स, फीजिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेशन प्रैक्टिस, कैमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स और जनरल टेस्ट विषयों का पेपर हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।
सुबोध कुमार सिंह, महानिदेशक एनटीए

परीक्षा पेन-पेपर से एग्जाम

15 मई को कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश और जनरल टेस्ट की परीक्षा होगी। 16 मई को इॅकोनोमिक्स, हिंदी, फिजिक्स, मैथ्मेटिक्स की परीक्षा होगी तो 17 मई को जियोग्राफी, फिजिकल एजुकेशन, बिजनेस स्ट्डीज,अकाउंटेंसी के एग्जाम होंगे। इसके अलावा 18 मई को हिस्ट्री, पॉलिटिक्ल साइंस,सोशियोलॉजी के एग्जाम होंगे, जो एग्जाम पेन-पेपर आधारित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *