Headlines

    Gold and Silver Price Today, 21 April 2024 : न उतार न चढ़ाव, स्थिरता रही

    Gold and Silver Price Today
    👁️ 209 Views

    Published by: Asha Sun, 21 Apr 2024
    BDC NEWS बिजनेस डेस्क

    Gold and Silver Price Today, 21 April 2024: देश में आज यानी 21 अप्रैल 2024 रविवार को सोना-चांदी के भाव स्थिर रहे। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 68 हजार 050 रुपये और कैरेट सोने की कीमत आज 74 हजार 240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शनिवार को भी यह कीमतें थीं। एक किलो चांदी का रेट 85 हजार 500 रुपये है, जो शनिवार की तरह ही हैं।

    सोने-चांदी की यह कीमतें सांकेतिक हैं, इनमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। इसलिए अलग-अलग शहरों में अलग-अलग भाव में सोना चांदी बिकेगी।

    80 हजारी होगा सोना

    Sona Chandi ka Bhav को लेकर एक्सपर्ड का मानना है जल्द ही सोना 80 हजार रूपये प्रति 10 ग्राम और चांदी एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच सकती है।

    कैसे जानें सोने की शुद्धता

    सोने की शुद्धता कैरेट के हिसाब से तय होती है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958 होते हैं। 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। वैसे आमतौर पर 22 कैरेट सोने के गहने बिकते हैं।

    22 और 24 कैरेट सोने में अंतर?

    24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना पूरी तरह शुद्ध होता है, लेकिन इसके गहने नहीं बनाए जाते।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *