Headlines

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: जानिए राष्ट्रपति, पीएम और किसने कहां किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: जानिए राष्ट्रपति, पीएम और किसने कहां किया योग
👁️ 55 Views

BDC NEWS | bhopalonline.org

International Yoga Day 2026: हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को पूरी दुनिया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। आधुनिक जीवन की भागदौड़ और मानसिक तनाव के बीच, योग आज केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर स्वस्थ जीवन शैली का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। भारत से शुरू हुई इस प्राचीन विधा ने आज दुनिया के कोने-कोने में अपनी पहचान बना ली है। आइए जानते हैं कि इस साल योग दिवस की खास थीम क्या है और इसका हमारे जीवन में क्या महत्व है।

डिजिटल युग में मानसिक और शारीरिक संतुलन का मंत्र

साल 2026 में तकनीक और स्क्रीन टाइम बढ़ने के साथ ही ‘योग’ की प्रासंगिकता और ज्यादा बढ़ गई है। आज की युवा पीढ़ी मानसिक शांति (Mental Peace) और शारीरिक फिटनेस के लिए योग आसनों और ध्यान (Meditation) को तेजी से अपना रही है। इस वर्ष का योग दिवस न केवल सेहत को बेहतर बनाने पर केंद्रित है, बल्कि यह वैश्विक एकता और आंतरिक शांति का संदेश भी दे रहा है।

पीएम – योग बैलेंस जीवन की कला सिखाता है

%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80%2001

50 की उम्र में 30 जैसी एनर्जी जरूरी: जब हम हेल्दी एजिंग (उम्र बढ़ने के साथ सेहतमंद रहने) के लिए योग की बात करते हैं,तो इसका मतलब है- उम्र बढ़ने से क्षमता कम न हो। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि 40 की उम्र में 20 जैसे लचीले हों। 50 की उम्र में 30 से ऊर्जावान रहें। 70 की उम्र में 50 जैसा दिखें और स्वस्थ रहें। इसीलिए ‘हेल्दी एजिंग के लिए योग’ थीम को सिर्फ बुजुर्गों के लिए नहीं, बल्कि सभी उम्र के लोगों के लिए देखा जाना चाहिए।

सबको जोड़ता है योग: विश्व के अलग-अलग हिस्सों से योग की एक से एक अद्भुत तस्वीर आ रही है। पूरा देश योग की उर्जा के चैत्नय से भरा हुआ नजर आ रहा है। पूरा विश्व एक-दूसरे से जुड़ा हुआ दिख रहा है। यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है। योग सबको साथ लाता है।

योग सबके लिए: योग जब स्वभाव में आता है तो मानवीय एकता का आधार पर बन जाता है। योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नहीं है। यह किसी एक आयु वर्ग के लिए सीमित नहीं है। योग सबके लिए है।

योग स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी: आज के आधुनिक समय में लोग जीवन के असतुंलन से जूझ रहे हैं। उन्हें मशक्कत करनी पड़ रही है। योग बैलेंस जीवन जीने की कला सिखाता है। जब हम हमारे शरीर को सही तरीके से चलाना सीख लेते हैं तो स्वास्थ्य हमारा स्वभाव बन जाता है। योग केवल शरीर के स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य का मार्ग भी दिखाता है।

mp%2001
%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%A6%E0%A5%80
mp02
%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%B0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *