एयरफील्ड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक
भोपाल: रवि नाथानी
BDC NEWS | bhopalonline.org
विमानन सुरक्षा को लेकर राजा भोज विमानतल पर एयरफील्ड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट कमेटी की एक बैठक हुई, जिसमें विमान प्रचालन की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले पर्यावरणीय एवं परिचालन संबंधी कारकों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेस यानी विमानतल के आसपास होने वाले किसी भी निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया, ताकि उड़ान पथ में कोई बाधा न आए। विमानों के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक ‘बर्ड हिट’ को रोकने के लिए पक्षियों और वन्यजीवों के जोखिम को न्यूनतम करने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। विमानतल परिसर और उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखने और कचरा प्रबंधन पर जोर दिया गया ताकि पक्षी आकर्षित न हों और परिचालन सुरक्षित रहे। विमानतल के आसपास भविष्य के विकास कार्यों और निर्माण गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का पूरा पालन जरूरी बताया गया।
.jpg)
भोपाल के संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा की ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें विमानपत्तन निदेशक आलोक त्रिपाठी, पुलिस, नगर निगम, डीजीसीए और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान विमानपत्तन निदेशक द्वारा सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। संभागायुक्त शर्मा ने सभी संबंधित विभागों को चिन्हित मुद्दों के प्रभावी और समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विमानन सुरक्षा एक साझा उत्तरदायित्व है, जिसके लिए विभिन्न शासकीय विभागों और हितधारकों के बीच निरंतर समन्वय अनिवार्य है।
- बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स






