भोपाल: रवि नाथानी
BDC NEWS | bhopalonline.org
संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होने जा रहा है। स्टेशन के विकास के लिए लगभग 37 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित है। इसी सिलसिले में बुधवार को भोपाल सांसद आलोक शर्मा और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने रेलवे के उच्च अधिकारियों के साथ स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
.jpg)
यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय और स्वच्छता व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो और तीन पर आधुनिक लिफ्ट लगाई जाएंगी। साथ ही, दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
कुटिया के पास अंडरब्रिज और फ्लाईओवर पर स्थिति स्पष्ट
क्षेत्रीय यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से कुटिया के पास एक नए अंडरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है, ताकि स्थानीय लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिल सके। वहीं, फाटक रोड फ्लाईओवर के निर्माण के संबंध में विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्पष्ट किया कि रेलवे सुरक्षा मानकों को देखते हुए प्रोजेक्ट्स लंबी अवधि के होते हैं, इसलिए इसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों ने क्या कहा?
- सांसद आलोक शर्मा: “अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का विकास हो रहा है। दशकों की उपेक्षा के बाद अब यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं का केंद्र बनेगा। रेल अधिकारियों के साथ मिलकर विकास कार्यों को गति दी जा रही है।”
- विधायक रामेश्वर शर्मा: “संत हिरदाराम नगर स्टेशन अब केवल एक स्टेशन नहीं, बल्कि जंक्शन के रूप में विकसित हो रहा है। यहां व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पीपीपी मॉडल पर गोदाम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, नई ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए रेल मंत्री से चर्चा जारी है।”
इस दौरे में अवर मंडल रेल प्रबंधक योगेन्द्र बघेल, सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया, सीनियर डीईएन (सेंटर) केके निगम सहित अन्य अधिकारी और भाजपा नेता उपस्थित रहे।
- 10 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल: मेष से मीन राशि और मूलांक 1 से 9 तक का भविष्यफल

- घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में हल्की तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर

- झारखंड: रांची में PSC-SSC धांधली के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव, 6 लेयर सुरक्षा और BNS धारा 163 लागू

- MP के पूर्व आरक्षक करोड़पति सौरभ शर्मा को 18 महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

- बाबा महाकाल की भस्म आरती: श्रावण मास में उमड़ी भक्तों की भीड़, जानें मंदिर की आरतियों का नया समय

- आज का पंचांग और राशिफल 7 अगस्त 2026: मेष से मीन राशि और मूलांक 1 से 9 तक का भविष्यफल

- भारत ने किया परमाणु सक्षम ‘अग्नि-4’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी है मारक क्षमता

- कॉकरोच जनता पार्टी शुरू करेंगी ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान, बेरोजगारी और शिक्षा सुधार पर होगा फोकस





