कंपकंपाती ठंड में बीवी-बच्चों के साथ धरना दे रहे ‘संविदा’

कंपकंपाती ठंड में बीवी-बच्चों के साथ धरना दे रहे ‘संविदा’
👁️ 154 Views

संविदा कर्मियों का बेमुद्दत धरना दूसरे दिन भी जारी

भोपाल: BDC NEWS

संविदा कर्मियों का बेमुद्दत धरना गुरूवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी अपनी बीवी-बच्चों सहित धरने पर बैठे हैं। धरना स्थल पर संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से तुरंत समाधान की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि उनकी वर्षों की मेहनत और सेवा को नजरअंदाज किया जा रहा है, और अब इस उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी हो गया है।

संविदा कर्मियों ने आंदोलन को अपने अधिकारों की लड़ाई करार देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक यह धरना जारी रहेगा। धरने में बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी, उनके परिवार और अन्य समर्थन करने वाले लोग शामिल हो रहे हैं। ठंड के बावजूद उनकी हिम्मत और संघर्ष भावना देखते ही बनती है।

भोपाल डॉट कॉम डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *