मध्य प्रदेश

MP Lok Sabha Elections : भगवामय मध्यप्रदेश, कमल के सामने कमलनाथ भी फेल

भोपाल. BDC NEWS 05 जून 2024
MP Lok Sabha Elections मध्यप्रदेश भाजपा के लिए सुकून देने वाला रहा। पुराने रिकॉर्ड को न केवल बरकरार रहा, बल्कि उसमें इजाफा हुआ। पूरा प्रदेश भगवामय हो गया है। कांग्रेस अपनी छिंदवाड़ा सीट भी नहीं बचा पाई, कमलनाथ की साख भी नकूलनाथ को जीत नहीं दिला सकी। में भाजपा ने 29 सीटों में से 16 सीटों पर पिछली बार की तुलना में अधिक मार्जिन से जीत दर्ज की। इसमें इंदौर, विदिशा, खजुराहो, जबलपुर, मंदसौर, देवास, उज्जैन, भोपाल, बैतूल, दमोह, सागर, टीकमगढ़, गुना, मंडला, रतलाम के साथ ही छिंदवाड़ा सीट शामिल है।

लोकसभा चुनाव 2024 29 सीटों पर कहां कौन जीते-हारे

लोकसभा क्षेत्र जीते हारे जीत का अंतर
इंदौर शंकर लालवानी संजय सोलंकी 11,75,092
विदिशा शिवराज सिंह चौहान भानु प्रताप शर्मा 8,21,408
मुरैना शिव मंगल सिंह तोमर सत्यपाल सिंह सिकरवार 52,530
भोपाल आलोक शर्मा अरुण कुशवाह 5,01,499
छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू नकुलनाथ 1,13,618
जबलपुर आशीष दुबे दिनेश यादव 4,86,674
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया यादवेंद्र सिंह 5,40,929
खजुराहो वीडी शर्मा कमलेश कुमार 5,41,229
टीकमगढ़ डॉ. वीरेंद्र खटीक पंकज अहिरवार 4,03,312
खरगोन गजेंद्र पटेल पोरलाल खरते 1,35,018
राजगढ़ रोडमल नागर दिग्विजय सिंह 1,46,089
दमोह राहुल सिंह लोधी तरवर सिंह लोधी 4,06,426
बालाघाट भारती पारधी सम्राट सारस्वर1,74,512
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते ओमकार सिंह मरकाम 1,03,846
शहडोल हिमाद्री सिंहफुंदेलाल मार्को 3,97,340
मंदसौर सुधीर गुप्ता दिलीप गुर्जर 5,00,655
सागर लता वानखेड़े चंद्रभूषण सिंह बुंदेला 4,71,222
बैतूल दुर्गादास उइके रामू टेकाम 3,79,761
ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह प्रवीण पाठक 60,728
रीवा जर्नादन मिश्रा नीलम मिश्रा 1,93,374
धार सावित्री ठाकुर राधेश्याम मुवैल 2,18,665
रतलाम-झाबुआ अनिता चौहान कांतिलाल भूरिया 2,07,232
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिलनरेंद्र पटेल 2,69,971
भिंड संध्या राय फूल सिंह बरैया 64,840
सतना गणेश सिंहसिद्धार्थ कुशवाह 84,949
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी राजेंद्र मालवीय 425225
सीधी डॉ. राजेश मिश्राकमलेश्वर पटेल 2,06,416
उज्जैन अनिल फिरोजिया महेश परमार 3,75,860
होशंगाबाद दर्शन सिंह चौधरी संजय शर्मा 4,31,696
जीते हुए सभी उम्मीदवार भाजपा के हैं

ये तो होना ही था

वरिष्ठ पत्रकार विनोद तिवारी का कहना है मध्यप्रदेश से आने वाले लोकसभा चुनाव परिणाम को भाजपा आश्वस्त थी। साल 2019 के चुनाव में मिलीं 28 सीटों को 29 में बदलना उसके लिए चुनौती था। भाजपा ने जिस तरह  कमलनाथ के गढ़ को घेरा था, उससे अंतिम दिनों में साफ हो गया था सीट भाजपा के पास जाने वाली हैं, क्योंकि चेहरा कमलनाथ नहीं नकुलनाथ थे। यह भी तय है प्रदेश से चुने गए भाजपा नेताओं को मोदी-03 में जगह मिलेगी। वैसे भी विधानसभा चुनाव में केन्द्र के कई चेहरे प्रदेश में भेज दिए गए थे, जो मोहन सरकार का हिस्सा हैं। शिवराज सिंह की केन्द्र में बड़ी भूमिका होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *