Headlines

    MP Lok Sabha Elections : भगवामय मध्यप्रदेश, कमल के सामने कमलनाथ भी फेल

    MP Lok Sabha Elections : भगवामय मध्यप्रदेश, कमल के सामने कमलनाथ भी फेल
    👁️ 132 Views

    भोपाल. BDC NEWS 05 जून 2024
    MP Lok Sabha Elections मध्यप्रदेश भाजपा के लिए सुकून देने वाला रहा। पुराने रिकॉर्ड को न केवल बरकरार रहा, बल्कि उसमें इजाफा हुआ। पूरा प्रदेश भगवामय हो गया है। कांग्रेस अपनी छिंदवाड़ा सीट भी नहीं बचा पाई, कमलनाथ की साख भी नकूलनाथ को जीत नहीं दिला सकी। में भाजपा ने 29 सीटों में से 16 सीटों पर पिछली बार की तुलना में अधिक मार्जिन से जीत दर्ज की। इसमें इंदौर, विदिशा, खजुराहो, जबलपुर, मंदसौर, देवास, उज्जैन, भोपाल, बैतूल, दमोह, सागर, टीकमगढ़, गुना, मंडला, रतलाम के साथ ही छिंदवाड़ा सीट शामिल है।

    लोकसभा चुनाव 2024 29 सीटों पर कहां कौन जीते-हारे

    लोकसभा क्षेत्रजीतेहारेजीत का अंतर
    इंदौरशंकर लालवानीसंजय सोलंकी11,75,092
    विदिशाशिवराज सिंह चौहानभानु प्रताप शर्मा 8,21,408
    मुरैनाशिव मंगल सिंह तोमरसत्यपाल सिंह सिकरवार52,530
    भोपालआलोक शर्माअरुण कुशवाह5,01,499
    छिंदवाड़ाविवेक बंटी साहूनकुलनाथ1,13,618
    जबलपुरआशीष दुबेदिनेश यादव 4,86,674
    गुनाज्योतिरादित्य सिंधियायादवेंद्र सिंह5,40,929
    खजुराहोवीडी शर्माकमलेश कुमार5,41,229
    टीकमगढ़डॉ. वीरेंद्र खटीकपंकज अहिरवार4,03,312
    खरगोनगजेंद्र पटेलपोरलाल खरते1,35,018
    राजगढ़रोडमल नागरदिग्विजय सिंह1,46,089
    दमोहराहुल सिंह लोधी तरवर सिंह लोधी4,06,426
    बालाघाटभारती पारधीसम्राट सारस्वर1,74,512
    मंडलाफग्गन सिंह कुलस्तेओमकार सिंह मरकाम1,03,846
    शहडोलहिमाद्री सिंहफुंदेलाल मार्को3,97,340
    मंदसौरसुधीर गुप्तादिलीप गुर्जर 5,00,655
    सागरलता वानखेड़ेचंद्रभूषण सिंह बुंदेला4,71,222
    बैतूल दुर्गादास उइकेरामू टेकाम3,79,761
    ग्वालियरभारत सिंह कुशवाहप्रवीण पाठक60,728
    रीवाजर्नादन मिश्रानीलम मिश्रा1,93,374
    धारसावित्री ठाकुरराधेश्याम मुवैल2,18,665
    रतलाम-झाबुआअनिता चौहानकांतिलाल भूरिया2,07,232
    खंडवाज्ञानेश्वर पाटिलनरेंद्र पटेल2,69,971
    भिंडसंध्या रायफूल सिंह बरैया64,840
    सतनागणेश सिंहसिद्धार्थ कुशवाह84,949
    देवासमहेंद्र सिंह सोलंकीराजेंद्र मालवीय425225
    सीधीडॉ. राजेश मिश्राकमलेश्वर पटेल2,06,416
    उज्जैनअनिल फिरोजियामहेश परमार3,75,860
    होशंगाबाददर्शन सिंह चौधरीसंजय शर्मा4,31,696
    जीते हुए सभी उम्मीदवार भाजपा के हैं

    ये तो होना ही था

    वरिष्ठ पत्रकार विनोद तिवारी का कहना है मध्यप्रदेश से आने वाले लोकसभा चुनाव परिणाम को भाजपा आश्वस्त थी। साल 2019 के चुनाव में मिलीं 28 सीटों को 29 में बदलना उसके लिए चुनौती था। भाजपा ने जिस तरह  कमलनाथ के गढ़ को घेरा था, उससे अंतिम दिनों में साफ हो गया था सीट भाजपा के पास जाने वाली हैं, क्योंकि चेहरा कमलनाथ नहीं नकुलनाथ थे। यह भी तय है प्रदेश से चुने गए भाजपा नेताओं को मोदी-03 में जगह मिलेगी। वैसे भी विधानसभा चुनाव में केन्द्र के कई चेहरे प्रदेश में भेज दिए गए थे, जो मोहन सरकार का हिस्सा हैं। शिवराज सिंह की केन्द्र में बड़ी भूमिका होगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *