Headlines

    Damoh News: अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा निकली

    Damoh News
    👁️ 121 Views

    रंजीत कुमार अहिरवार, ब्यूरो

    दमोह/तेंदूखेड़ा

    Damoh News: अहिरवार समाज संघ भारत तहसील इकाई तेंदूखेड़ा के तत्वावधान में ब्लॉक अध्यक्ष तिलक राज के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

    कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय के द्वारा सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर , बाबा साहब की शोभायात्रा निकल गई, जो बाबा साहब के प्रतिमा स्थल से आरंभ होकर तारादेही चौराहा से पंचवटी से खकरिया रोड से होकर वापस बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंची शोभा यात्रा में युवा जय भीम जय भीम के नारे लगाकर नाचते झूमते खुशी मनाते हुए , शोभा यात्रा का जगह-जगह पर लोगों ने फूल बरसाकर कर स्वागत किया ।

    कार्यक्रम में भाव सिंह लोधी, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, गोविंद यादव, चेतन जैन, लक्ष्मी प्रसाद नामदेव, परम ठाकुर, मूरत सिंह लोधी कार्यक्रम आयोजन कमेटी के अध्यक्ष तिलक राज ब्लॉक अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ तहसील तेंदूखेड़ा, ईश्वर प्रसाद बैंन जिला अध्यक्ष बंशकार समाज, रेवाराम मिस्त्री, जगदीश, बबलू अहिरवार, शंकर, विनोद बलीराम सरपंच ,भगवानदास, ब्रह्मदास, मुन्नीलाल, सुंदर, प्रदीप, मुकेश ,हल्के राम बेन , प्रमोद बैन एवं सभी स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *