‘मैं भी चौकीदार’ जैसा असर करेगा ‘मोदी का परिवार’

‘मैं भी चौकीदार’ जैसा असर करेगा ‘मोदी का परिवार’

दिल्ली, भोपाल डॉट कॉम ब्यूरो
Modi Ka Parivar: लोकसभा चुनाव से पहले ‘मोदी का परिवार’ अभियान सुर्खियों में आ गया है। 2019 में ‘मैं भी चौकीदार’ नारा चर्चा में था। उस वक्त कांग्रेस ने राफेल विमानों की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया था।
लालू के बोल… भाजपा के लिए चुनावी कैंपन बन गया है। 2019 में भाजपा को कांग्रेस ने दिया था ‘मैं भी चौकीदार हूं’। 2024 के लिए लालू ने दे दिया है ‘मोदी का परिवार’। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ कैंपन छेड़ दिया है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रोफइल के आगे ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया है।
याद होगा, 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी देखा गया था तब भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ नाम से अभियान चलाया था। नतीजे सामने आए तो इसका असर भी दिखा और भाजपा 2014 के मुकाबले 2019 में और भी बड़े अंतर से जीती। 2019 में चलाया गया ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान क्या था? चुनाव में इसका क्या असर हुआ? अबकी बार लालू यादव के किस बयान ने विवाद खड़ा कर दिया? अब पलटवार में भाजपा ने क्या अभियान शुरू किया है?
‘मैं भी चौकीदार’ अभियान
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने राफेल का मुद्दा उठाया था। कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि ‘सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि चौकीदारजी ने चोरी की है।’ राहुल के साथ ही अन्य विपक्षी नेताओं ने भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ यही बयानबाजी की।
पलटवार… भाजपा ने राफेल विवाद पर राहुल के खिलाफ दायर अवमानना याचिका दायर कर दी। पार्टी यहीं नहीं रुकी और उसने ‘मैं भी चौकीदार’ का चुनावी नारा बना दिया। भाजपा के तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर ‘मैं भी चौकीदार’ जोड़ लिया। रैलियों में कार्यकर्ता इसी नारे वाली टी शर्ट और टोपी पहने दिखाए देते। इस तरह से 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार में पार्टी इस नारे का बखूबी इस्तेमाल किया।
चुनाव नतीजों पर असर
2019 में भाजपा ने 543 सीटों में से 436 पर उम्मीदवार उतारे थे। बाकी सीटें गठबंधन को दी थीं। पार्टी को 2014 से भी ज्यादा 303 सीट पर जीत मिली। यह आंकड़ा लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से भी ज्यादा था। कांग्रेस महज 52 सीटों पर ही रह गई। इस तरह से चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 351 जबकि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को 90 सीटें मिलीं। नतीजों के बाद 30 मई 2019 को नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

WhatsApp Image 2024 03 04 at 15.31.12 d92a0239

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *