Headlines

    रामेश्वर का युवा सदन दिग्वजय की रामधुन के लिए तैयार

    रामेश्वर का युवा सदन दिग्वजय की रामधुन के लिए तैयार
    👁️ 198 Views

    कहा था कांग्रेसियों के घुटने तोड़ देंगे, लेकिन दिग्विजय सिंह के घुटने तुड़वाने आने पर उनके आवभगत की तैयारी भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने की हैं… रामुधन लगाने आने वाले कांग्रेसियों के लिए तंबू लगाया है और राम-राम, हरे राम कहने को विधायक आतुर हैं

    भोपाल। 23 नवंबर 2021  बीडीसी न्यूज

    तंउ

    तूं डाल-डाल हम पांत-पांत सियासत का मिजाज है, लेकिन क्रांतिकारी बयान पर गांधीवादी विरोध के ऐलान पर घोर गांधीवादी जवाब का तैरीका न तो देखने को मिला है, संभवत न देखने को मिलेगा। हम बात कर रहे हैं विधायक रामेश्वर की घुटना तोड़ धमकी में  दिग्विजयी रामुधनी की तैयारी की… रामेश्वर ने खूब तैयारी की है रामभक्त बन कर आने वाले  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की रामधुनी की। हालांकि न तो रामेश्वर को न तो यह पता है कि दिग्विजय कितने बजे आएंगे, कितने लोगों के साथ आएंगे। सोशल मीडिया पर रामेश्वर ने दिग्विजय सिंह से उनके रामभक्तों की संख्या पूछी थी आवभगत करने।

    बात दे… पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक रामेश्वर के निवास युवासदन पर 24 नवंबर यानी बुधवार को एक घंटे रामधुन करने के ऐलान किया था। सियासी रामधुन के लिए रामेश्वर ने सियासी तैयार की है। अपने भगवान श्रीराम के चित्र वाला स्वागत द्वार बनाया है। तंबू लगाया है कांग्रेसी रामभक्तों के लिए और उनके साथ हरे राम-राम हरे राम करने के लिए तैयार  हैं। रामेश्वर कह रहे हैं एक घंटे क्यों जितना मन चाहे उतनी रामधुन लगाएं दिग्विजय। हमने तो प्रसाद में बांटने के लिए पूड़ी, सब्जी और हलवा बांटने की तैयारी है।  भगवान राम के नाम की जय जयकार हो और रामधुन हो इससे बड़ा आनंद और खुशी का पल हमारी जिंदगी के लिए नहीं हो सकता, जो लोग ताउम्र भगवान राम का विरोध करते रहे, श्रीराम को काल्पनिक बताते रहे, जो भगवान राम मंदिर का विरोध करते रहे। बाबरी मस्जिद ढांचा टूटने पर रोए वह रामभक्ति के लिए रामधुन करने आ रहे हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। अभिनंदन करते हैं।

    पूरा मामला क्या है

     विधायक रामेश्वर शर्मा का बीते दिनों कजखेड़ा में कहा था कि यदि कांग्रेस का आदमी आए तो उसके घुटने तोड़ दो। दिग्विजय सिंह का भी नाम लिया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि वे 24 नवंबर काे गांधी प्रतिमा के दर्शन कर रामेश्वर शर्मा के घर रामधुन करने जाएंगे, जिसमें दम हो वह मेरे घुटने तोड़ दें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *