Headlines

एमपी में बेरहम मौसम, बिजली गिरने से दो मौतें, चार घायल

MP Weather Today :
👁️ 143 Views

BDC NEWS
MP Weather Today : मौसम बेरहम हो गया है.. मध्यप्रदेश में बारिश, ओलों को गिरना। एक सप्ताह से कमोबेस हर दिन की कहानी है। श्योपुर में बिजली गिरने से दो बच्चों की जान चलगी है, चार के घायल होने की खबर है। रविवार और सोमवार को भी जबलपुर-नर्मदापुरम समेत कई स्थानों पर बारिश का अलर्ट है।

कहां बारिश हुई, कहां होगी
बीते 24 घंटों में मौसम की बात करें तो भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इटारसी, श्योपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। हालांकि सुकून वाली बात यह है कि बारिश से राहत मिल सकती है। जबलपुर, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, विदिशा, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर, कटनी और मैहर जिलों में बारिश का अलर्ट है। हल्की बारिश और येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़िए : 15 अप्रैल तक बारिश का यही रहेगा मिजाज


एमपी सीएम के निर्देश
बे-मौसम बारिश का असर जनजीवन के स्वास्थ्य के साथ खेती किसानी भी पड़ा है। खरीदी का गेहूं गलने और खेतों और घर के बाहर रखी फसले बारिश होने की वजह से खराब हो रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अधिकारियों को कहा है, जहां पर गेहूं की खरीदी की जा रही है वहां पर गेहूं को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाए, ताकि बे-मौसम बारिश की वजह से होने वाले नुकसान से बचाव हो सक। दावा किया गया है कि 80% गेहूं तो सुरक्षित स्थानों पर पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *