Headlines

    साल 2021 में 46 हजार ₹ तौला था सोने का भाव, आज 72 हजार के पार

    Gold-Silver Price Today 14 April 2024:
    👁️ 121 Views
    • 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹66,650
    • 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव ₹ 72,700
    • चांदी एक किलो का भाव ₹ 85,500


    BDC NEWS
    सोने-चांदी के दामों में हर दिन उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि आज 14 अप्रैल 24 को स्थिर रहा। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 66,650 रुपये है। बीते दिन की तुलना में, यहां देखा जा सकता है कि वर्तमान में दाम स्थिर हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 72,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक किलो चांदी का भाव 85,500 है। यह दाम अलग-अलग शहरों में अलग-अलग होंगे। जौहरी से स्थानीय भाव पूछें।

    फ्लैश बैक

    • साल 2021 में 14 अप्रैल का सोने का 46,093 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी 66,040 रुपये प्रति किलो थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,726 डॉलर प्रति औंस चल रहा था. चांदी का भाव बगैर खास बदलाव के 24.89 डॉलर प्रति औंस था।
    • 7 अगस्त 2020 को सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 56,200 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था. सोने का यह रेट ऑल टाइम हाई पर था, जिसमें 2021 में गिरावट दर्ज की गई थी। 46, 375 रुपये हो गया था जो ऑल टाइम हाई से 10,000 रुपये सस्ता हुआ था। अप्रैल माह में सोने के भावों में रिकवरी आते हुए देखी गई है.

    हॉल मार्क जरूर देंखे
    सरकार ने 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है। अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं। इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है। 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है, लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं। ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए।

    जानिए कैरट में सोने की शुद्धता
    24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच की अंतर को जानना जरूरी है। 24 कैरट सोना ही सिर्फ 100 फीसदी शुद्ध होता है। इसमें किसी दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है। 22 कैरट सोने में चांदी या तांबे को मिलाया जाता है, जिससे 22 कैरट सोना 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

    मिस्ड कॉल से जानें भाव
    अगर आप घर बैठे 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के रेट जानना चाहते हैं तो IBJA (Indian Bullion and Jewellers Association) के नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही देर में SMS के जरिए आपको नए रेट मिल जाएंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *