Headlines

    मध्यप्रदेश गर्मी : मार्च में अप्रैल जैसे तपेंगे शहर, पारे में उछाल

    Here comes the summer...
    👁️ 242 Views

    भोपाल. BDC News
    Heat in mp मध्यप्रदेश के तापमान में उछाल जारी है। मार्च महीने में ही 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है। शुक्रवार को नर्मदापुरम का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च के आखिरी 15 दिनों में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ेगी। ज्यादातर शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। चार दिन तक लू चलने का भी अलर्ट है। अप्रैल-मई में 20 दिन लू चलेगी। इस बार इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल सबसे ज्यादा तपेगा।


    आने वाले दिन गर्मी के

    पूरे प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान तेजी से बढोगा। सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के मिलने के कारण पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक 23-26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3 से 5 डिग्री बढ़कर 38-42 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहेगा। आखिरी दिनों में ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के साथ राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल और हरदा जिलों में 3-4 दिन तक लू भी चल सकती है।


    लू वाले दिन का गणित

    जब दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक होता है तो लू के हालात बनते हैं। प्रदेश में अभी पारा 39 डिग्री तक आ चुका है। कई शहरों के तापमान में सामान्य से 3 से 4 डिग्री की उछाल देखी जा रही है। वैसे मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। आने वाले 4 महीने तेज गर्मी के रहेंगे। मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।

    मार्च में मौसम का मिजाज

    मार्च में तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश में हीट वेव भी चलेगी। 15 मार्च के बाद शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचेगा। गर्म हवा का असर देखने को मिलेगा। खजुराहो, नर्मदापुरम, रतलाम, मंडला समेत कई शहरों में पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया।
    वेदप्रकाश सिंह, मौसम वैज्ञानिक
    मौसम केन्द्र भोपाल

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *