कपड़ा संघ चुनाव… दो फेरबदल, पुरानी कन्नू टीम होगी काबिज

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

हिरदाराम नगर। भोपाल डॉट कॉम


वोटिंग तक नहीं पहुंचे थोक कपड़ा व्यापारी संघ के चुनाव। कन्हैयालाल इसरानी और दिनेश वाधवानी के बीच अंतिम समय में “याराना” हो गया। पुरानी टीम में दो सदस्यों के चेहरे बदले जाना तय है, चुनाव न हो इसलिए दो सदस्यों ने अलग होने पर सहमति दे दी है।
गुरूवार को नामांकन जमा करने की अवधि तक अटकलों पर विराम लग गया। चन्द्रप्रकाश इसरानी और दिनेश वाधवानी के बीच सहमति बन गई है। कन्हैयालाल इसरानी पहले ऐसे अध्यक्ष होंगे जो तीसरी बार कुर्सी संभालेंगे। उनके साथ महासचिव दिनेश वाधवानी ही होंगे। वर्तमान पदाधिकारियों की टीम के दो सदस्यों बदलाव की खबर आ रही हैं। इसलिए दो सदस्यों ने अलग होने पर सहमति भी दे दी है। सहमति बनाने के लिए अंतिम दौर की चर्चा में अशोक आडवाणी और मनोज जैन के स्थान पर राजकुमार सुखवानी और युवा अमित बिनवानी टीम का हिस्सा बनाए जाने पर सहमति बन गई है।
चुनाव सहमति से न हो इसे लिए भी व्यापारिक संगठन मे सियासी समीकरण बने थे। सहमति बनने में भी सियासी समीकरण की भूमिका रही।

अध्यक्ष का दावा उपाध्यक्ष बनन को  तैयार

संघ के चुनाव में 10 पदों के लिए 11 फार्म  भरे गए हैं। एक फार्म मंघाराम मेघवानी ने उपाध्यक्ष पद पर लिया है, माना जा रहा है, जिन्हे चुनाव न लड़ने के लिए मना लिया जाएगा। इसके लिए कन्हैयालाल इसरानी टीम ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। चुनाव में भाजपा के नेताओं की सक्रियता देखी गई। पूर्व भाजपा नेता हरीश बिनवानी के भाई अमित बिनवानी ने फायदा उठा लिया। अमित नए आडिटर के  रूप में संघ में शामिल होंगे। वहीं उपाध्यक्ष पद पर इस बार राजकुमार सुखवानी नए चेहरे के रूप में हैं, बता दे साधारण सभा की बैठक में सुखवानी ने चुनाव को लेकर बड़े-बड़े दावे  किए थे। अध्यक्ष का चुनाव लडूने की बात कही थी, लेकिन उपाध्यक्ष बनने को तैयार हो गए। वह कन्हैयालाल टीम के भरोसेमंद चेहरा नहीं होंगे, यह चर्चा है।  उनके नाम पर बदलाव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *