Headlines

मुखबिर के भरोसे संतनगर पुलिस, जुआरी पकड़े

मुखबिर के भरोसे संतनगर पुलिस, जुआरी पकड़े
👁️ 187 Views

संतनगर के होटल पर छापा चार जुआरियां गिरफ्तार हुए

51 हजार से अधिक नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल जब्त


हिरदाराम नगर। भोपाल डॉट कॉम
संत हिरदाराम नगर थाना पुलिस ने जुआरियों को पकड़ा है। एक होटल में जुए की फड़ पर छापा मारा गया है, यहां से पुलिस ने 51 हजार 750 रूपये नकद, ताश के पत्ते और मोबाइल जब्त किए हैं। मामले में पांच गिरफ्तारियां की गई हैं।
मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि सीहोर नाके के पास होटल ओम पैलेस में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने सूचना पर होटल पर छापा मारा। पुलिस के मुखातिब होटल के रूम नंबर 216 में होटल मैनेजर नाल काटकर जुआ खिलवा रहा था। पुलिस ने मामले में पीयूष कृपलानी, मनीष माखीजानी, संजय अदनानी, नरेश देवानानी और होटल मैनेजर सुमित जैदे को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने ताश के 52 पत्ते व छह मोबाइल तथा जामा तलाशी में नकदी 51हजार750 रूपये जब्त किए। जुआरियों के विरूद्ध 3/4 जुआ एक्ट में कार्रवाई की है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी डी.पी. सिह, सहायक उप निरीक्षक लवकुश पाण्डेय, शैलेंद्र सिह, आर. श्रवण कुमार, आर. अर्जुन वर्मा, आर. तरूण गौर, आर. अर्जुन सिह, आर. इमरान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *