Headlines

    Tribute : द्रोपती धनवानी को श्रद्धांजलि दी सैकड़ों लोगों ने

    Tribute : द्रोपती धनवानी को श्रद्धांजलि दी सैकड़ों लोगों ने
    👁️ 165 Views


    संत हिरदाराम नगर. BDC NEWS
    Tribute : सिंधी आध्यात्मिक जगत की हस्ती और सिंधी कवियत्री द्रौपती धनवानी को सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। साहित्यकारों ने उनके साहित्यिक अवदान को याद किया।
    बोरवन में आयोजित सभा में अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा की ओर से दीदी द्रोपती जी को श्रद्धांजलि दी गई। सभा के युवा अध्यक्ष अशोक मनवानी ने कहा कि द्रोपदी जी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी और सिंधी कवयित्रियों में से एक थी। उनके काव्य संग्रह पुरस्कृत भी हुए।वे आध्यात्मिक जगत के साथ ही साहित्य जगत में उन्होंने विशेष स्थान बनाया। अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा से जुड़ी थीं। वरिष्ठ लेखिका आशा शर्मा मुंबई ने अपने संदेश में कहा कि द्रौपदी धनवानी जी ने एक कठोर दिनचर्या का सदैव पालन किया। हजारों लोगों को आध्यात्म से जोड़ा। वे उत्कृष्ट लेखिका थीं। सेवानिवृत जन संपर्क अधिकारी उमा भार्गव ने कहा कि उन्होंने हिंदी काव्य सृजन में अमूल्य योगदान दिया। रंगमंच निर्देशक अशोक बुलानी ने कहा कि द्रौपदी जी भारतीय स्टेट बैंक से वीआरएस लेने के बाद पूरी तरह आध्यात्मिक क्षेत्र में सक्रिय हो गई थीं। उनका साहित्य सृजन स्मरणीय रहेगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *