Headlines

    Monsoon in MP : 22 जून से प्रदेश को करेगा तरबतर, राजधानी समेत 16 जिलों में बरस रहे बदरा

    Monsoon in MP : 22 जून से प्रदेश को करेगा तरबतर, राजधानी समेत 16 जिलों में बरस रहे बदरा
    👁️ 154 Views

    भोपाल. BDC NEWS सौमिल 19 जून 2024
    Monsoon in MP मध्य प्रदेश में मौसम मिजाज जल्द ही मानसूनी होने वाला है। उसके आने की आहट सुनाई दे रही है। बदरा बरसने लगे हैं। तापमान नीचे जाने लगा है। राजधानी भोपाल में दो दिनों से बारिश का दौर जारी है।

    मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात रूक-रूक कर बारिश हुई है।प्रदेश के 16 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई है। भोपाल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। लेकिन, ग्वालियर, खजुराहो, उमरिया, शहडोल, शिवपुरी, छतरपुर, नर्मदापुरम, सीधी, निवाड़ी, रीवा, अशोकनगर, गुना, सागर, टीकमगढ़ के साथ कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा, गर्म हवाओं ने इन शहरों में परेशान किया।


    मानसून 22 जून से
    माना रहा है कि 20 जून से मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। 22 से 23 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून आ जाएगा। हालांकि 22 से पहले छतरपुर, निवाड़ी, खजुराहो और चित्रकूट में हीट वेव का अलर्ट है।

    यहां- यहां होगी बारिश
    मौसम विभाग के अनुसार, अशोकनगर, विदिशा, उदयगिरि, उत्तरी भोपाल, और टीकमगढ़ में बिजली के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, सांची, भीमबेटका, सीहोर, बैतूल, सागर, छतरपुर, खजुराहो और उत्तरी दमोह में बारिश के साथ हल्की आंधी जारी रहने की संभावना है।


    मंगलवार को पारे की चाल
    खजुराहो: 41.0 डिग्री
    भोपाल: 38.9 डिग्री
    इंदौर: 37.6 डिग्री
    पचमढ़ी: 31.8 डिग्री
    खंडवा: 38.1 डिग्री
    रायसेन: 34.8 डिग्री
    नर्मदापुरम: 40.2 डिग्री
    बैतूल: 35.7 डिग्री
    धार: 36.0 डिग्री
    सीहोर: 33.8 डिग्री
    रायसेन: 40.0 डिग्री
    खरगोन: 40.0 डिग्री
    ग्वालियर: 44.2 डिग्री
    रतलाम: 40.0 डिग्री
    शिवपुरी: 42.2 डिग्री
    उज्जैन: 38.5 डिग्री
    छिंदवाड़ा: 36.4 डिग्री
    नौगांव: 38.0 डिग्री
    अशोकनगर: 41.6 डिग्री
    दमोह: 42.0 डिग्री
    जबलपुर: 40.8 डिग्री
    मंडला: 40.2 डिग्री
    नरसिंहपुर: 38.0 डिग्री
    तना: 41.7 डिग्री
    नौगांव: 38.0 डिग्री
    रीवा: 42.4 डिग्री
    सागर: 40.8 डिग्री
    टीकमगढ़: 41.0 डिग्री
    सीधी: 42.2 डिग्री
    उमरिया: 41.7 डिग्री
    बड़वानी: 40.0 डिग्री
    मलंजखंड: 35.8 डिग्री
    सिंगरौली: 44.0 डिग्री
    निवाड़ी: 43.7 डिग्री
    छतरपुर: 41.2 डिग्री
    राजगढ़: 40.6 डिग्री
    कटनी: 40.5 डिग्री
    शहडोल: 40.3 डिग्री
    देवास: 38.7 डिग्री
    गुना: 41.5 डिग्री
    नीमच: 43.7 डिग्री
    अगर मालवा: 39.6 डिग्री

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *