संतनगर Update

याद किए गए.. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा के परवाने

दीपामाला संस्कार विद्यालय में शाला परिवार ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कर्नल नारायण पारवानी, संस्था के अध्यक्ष सुशील वासवानी, सचिव बसंत चेलानी, कोषाध्यक्ष चन्दर नागदेव ने नेताजी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। साथ ही कहा कि सुभाष चंद्र बोस भारत की शक्ति आकांक्षा प्रेरणा और निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करने की अदम्य भावना के प्रतीक थे। उनके आदर्शों, नेतृत्व क्षमता, जोशीले भाषण, देश भक्ति के नारे आज भी याद किये जाते है। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वीरगाथा को प्रदर्शित किया गया।

नवनिध पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्राचार्य अमृता मोटवानी ने नेताजी के साहस, पराक्रम और उनके द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। नेताजी के जीवन पर आधारित एक लघु नाटिका का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” के संदेश, और उनकी आजाद हिंद फौज की स्थापना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

दीपामाला संस्कार विद्यालय में शाला परिवार ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कर्नल नारायण पारवानी, संस्था के अध्यक्ष सुशील वासवानी, सचिव बसंत चेलानी, कोषाध्यक्ष चन्दर नागदेव ने नेताजी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। साथ ही कहा कि सुभाष चंद्र बोस भारत की शक्ति आकांक्षा प्रेरणा और निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करने की अदम्य भावना के प्रतीक थे। उनके आदर्शों, नेतृत्व क्षमता, जोशीले भाषण, देश भक्ति के नारे आज भी याद किये जाते है। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वीरगाथा को प्रदर्शित किया गया।

भोपाल डॉट कॉम, ब्यूरो संतनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *