Headlines

    प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन नगर भ्रमण करेंगे हनुमान लला

    प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन नगर भ्रमण करेंगे हनुमान लला
    👁️ 88 Views

    कलियुग में श्रीराम का नाम ही सबसे बड़ा सहारा : अनिल रूद्र

    भोपाल.BDC NEWS
    सैनिक कॉलोनी स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर पर श्रीराम दरबार और श्री हनुमान महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में धार्मिक विधि विधान जारी है। दूसरे दिन शनिवार को मण्डप देवता आहवान, पूजन मूर्ति अधिवासन धन्याधिवास, घृताधिवास, शर्कराधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, सर्वऔषधिवास किया गया।
    वेदाचार्य पंडित अनिल रूद्रजी के सानिध्य में ब्रह्मा हरिशंकर तिवारी, उज्जैन के आचार्य चैतन्य स्वरूप महाराज, गुफा मंदिर के आचार्य लेखराज शर्मा, मिथुन शर्मा, पंडित जीवन प्रसाद तिवारी, पंडित दीपक मिश्रा ने दूसरे दिन का विधान सम्पन्न कराया।


    हनुमानजी की महिमा का वर्णन
    रूद्रजी ने श्रीराम और श्री हनुमान महाराज की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य सच्चे मन से श्रीराम नाम का जप करता है तो उसका लोक ही नहीं परलोक भी सुधर जाता है। मनुष्य जीवन बहुत दुर्लभ है और बहुत सत्कर्मों के बाद ही मनुष्य का जीवन मिलता है। कलियुग में मनुष्य का सबसे बड़ा सहारा राम नाम ही है।


    आज नगर भ्रमण
    प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को शाम 4 बजे श्रीराम, सीता, लक्ष्मणजी और श्री हनुमान महाराज जी नगर भ्रमण पर निकलेंगे। शोभा यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर चलेगी। पंडित रवि पटेरिया ने बताया कि शोभा यात्रा नुक्कड़ वाली माता मंदिर से प्रारंभ होगी और शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए काली मंदिर से वापस नुक्कड़ वाली माता मंदिर पहुंचेगी। जहां पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्वालु शामिल होंगे। इस दिन आवाहित देवता पूजन, प्रधानदेवता, शांति होम, वस्त्राधिवास, मूर्तिमहास्नापन सहस्त्रकलशों द्वारा अभिषेक भी किया जाएगा। कलश यात्रा के बाद महान्यास, शैयाधिवास किया जाएगा।

    भोपाल डॉट कॉम, संतनगर ब्यूरो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *