संतनगर बुलेटिन @ 7PM 14 April 2024

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

नवरात्र पर निकली भव्य चुनरी यात्रा


संतनगर. BDC NEWS
श्री मानव सेवा संस्थान द्वारा रविवार को भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई, जो संतनगर के हनुमान मंदिर बेहटा गांव से शुरू हुई, समापन माता मंदिर सीहोर नाका पर हुआ। संस्था के रोहन का केवट (रामू) केवट ने बताया कि हर साल देश में खुशहाली और उन्नति के लिए इस यात्रा का आयोजन किया जाता है। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर माता के भजनों पर नाचती गाते चल रही थी। यात्रा में विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे। यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर संतनगर की सामाजिक,राजनीतिक और व्यापारी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी किया। समापन स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया।

भव्य यात्रा की झलकियां

संतनगर.BDC NEWS

स्वच्छता,पर्यावरण को समर्पित संस्था दीनदयाल बोरवन क्लब अब एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ ओजस्वी युवाओं  को पदभार सौंपकर समाज के युवाओं को चारित्रिक दक्षता,स्वालंबन हेतु नए रोजगारों की जानकारी तथा प्रेरित करना,सामाजिक एकता और समरसता तथा समाज के अत्यंत गरीब परिवारों को यथा संभव मदद करना और सरकारी योजनाओं को उन तक पहुंचना उदैश्य रहेगा।क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने बताया हर संस्था में युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए आज के युवा सामाजिक,धार्मिक,सेवा आदि क्षेत्रों में अपनी रुचि के साथ भागीदार हो रहे हैं।युवाओं को आगे रखकर ही कार्यों को अप्रत्याशित गति प्रदान की जा सकती है। इसलिए हमारी क्लब ने सर्वसम्मति से संत नगर के साहित्यकार राकेश शेवानी को उपाध्यक्ष,दिनेश सोनी को सहसचिव, शिल्ली भाई को सहकोषाध्यक्ष, सनी गिदवानी को आडिटर पद पर नियुक्ति प्रदान कर दायित्व बोध के साथ शुभकामनाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर महासचिव शेट्टी चंदनानी,सुरेश गेहानी,मीडिया प्रभारी रवि नारायण सतानी उपस्थित रहे।

संतनगर. BDC NEWS

इंदिरा नगर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन में बाबा साहब के जयंती मंडल अध्यक्ष कमल विधानी की मुख्य उपस्थिति मै अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मनोज शेर बग्गन और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अशोक दरबार एवं सभी साथियों के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की गई एवं श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मंडल मंत्री,शंकर मेघानी , बंटी मीणा,सूरज छपरी,समीर खान, दीपक मेहरा, अविनाश एवम कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *