संतनगर बुलेटिन@ 7PM 04 April 24

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

अब संतनगर की खबरों से अपडेट होने के लिए नहीं करना होगा इंतजार। शाम BDC NEWS @ 7 PM बुलेटिन से हों अपडेट

संतनगर. BDC NEWS
संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट कॉलेज में भारतीय सेना से छात्राओं को जोड़ने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त कर्नल नारायण पारवानी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखी। कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख सिद्धभाऊ भी मौजूद रहे।
पारवानी ने कहा कि आज महिलाओं के लिए सेना में कई विकल्प है, जिसके द्वारा वे भारतीय सेना में अपना भविष्य को चुन सकती हैं। राष्ट्र की सेवा का सबसे बेहतर माध्यम है भारतीय सेना। उन्होंने कहा सेना न केवल बाहरी सुरक्षा, बल्कि देश के अंदर घटने वाली आपदाओं में भी मोर्चा संभालती है, जब सारी व्यवस्थाएं असफल हो जाती है, तब भारतीय सेना को याद किया जाता है। चाहे बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, सूनामी, आगजनी हो या कोई अन्य प्राकृतिक या अन्य आपदा हो, भारतीय सेना अपने कार्य को बखूबी निभाती है। जो सम्मान भारतीय सेना को मिलता है वह अतुलनीय है। पारवानी ने पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन एवं वीडियो के माध्यम से भारतीय सेना में शामिल होने के लिए जानकारी को छात्राओं के साथ साझा की। सत्र में सिद्धभाऊ ने कर्नल पारवानी को शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में घनश्यामदास बूलचन्दानी, के. एल. रामनानी एवं हीरो ज्ञानचंदानी, प्राचार्य आशीष ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सत्र में संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के अलावा संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज एवं नवनिध हसोमल लखानी पब्लिक स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं।

संतनगर. BDC NEWS
सिंधू समाज के 63वें चेट्रीचंड समारोह में 10 अप्रैल को निकलने वाली शोभा यात्रा में शामिल होने की सहमति साधु- संतों धर्म गुरूओं ने दी है। चेट्रीचंड उत्सव समिति के संयोजक कन्हैयालाल इसरानी और अन्य पदाधिकारियों ने सबका आभार जताया है। झूलेलाल कल्याण मण्डलम समिति के अध्यक्ष राजकुमार वाधवानी ने कहा शोभा यात्रा भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संतनगर की सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संस्थाओं ने भी सहभागिता का संकल्प लिया है। सिंधु समाज दो दिवसीय चेट्रीचंड उत्स मना रहा है। 10 अप्रैल का शोभा यात्रा एवं 11 अप्रैल को साधु वासवानी ग्राउंड पर रात आठ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पर्व पर संतनगर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। सिंधू समाज के अध्यक्ष मोहनलाल चंदनानी, उपाध्यक्ष हरीश मेहरचंदानी, महासचिव भरत आसवानी ने गुरुजनों का आभार माना है।

संतनगर.BDC NEWS
लाइफ लाइन स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। नई कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत टीका लगाकर किया गया। फूल मालाएं भी पहनाई गईं। प्राचार्य किरण वाधवानी ने आरती उतारी और मुंह मीठा कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *