Headlines

संत हिरदाराम पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने संदीप

संत हिरदाराम पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने संदीप
👁️ 88 Views


संत हिरदाराम नगर। BDC NEWS
चुनावों पर.. हार-जीत पर नजर रखने वालों की संस्था संत हिरदाराम पत्रकार संघ के नए पदाधिकारियों का फैसला बुधवार को मतदान से हुआ। संघ के 35 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दो साल में एक बार संघ के चुनाव होते हैं। चुनाव अधिकारी बसंत चेलानी की देखरेख में संस्कार विद्यालय में बने मतदान केन्द्र वोट डाले गए। फैसला संदीप पाठक, विवेक शर्मा और मनोज शर्मा के पक्ष में रहा।

Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(1)


दृश्य एक : मतदान से पहले वोट से पदाधिकारियों के चयन नाखुशी जताते एक-दुक्का लोग दिखे, जिन्होंने कहा आम राय से संघ की टीम बनना चाहिए थी। ऐसा न होना ठीक नहीं है।


दृश्य दो : चुनाव में मैदान ऐसे लोगों को उतरने का मौका देने पर नाराजगी सामने आई, संघ को छोड़कर गए थे। कहा गया, उनको सदस्य बनाने कर चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बनने का मौका देना गलत है।


दृश्य तीन :
चुनाव परिणाम आने के बाद जहां जीतों के गले में हार लाजमी थे, लेकिन नतीजे के बाद मतभेद नहीं का संदेश देने। हारे हुए उम्मीदवारों के गले में हार और शॉल दिखाई दिए। ढोल भी बजे, नाच भी हुआ।

किसे कितने वोट मिले

  • अध्यक्ष पद पर संदीप पाठक को 19, कमलेश रायचन्दानी को 15 वोट। एक वोट निरस्त।
  • महासचिव पद पर विवेक शर्मा को 21, नरेश वासवानी को 13 वोट मिले। एक वोट निरस्त।
  • कोषाध्यक्ष पद पर मनोज शर्मा को 19, मनीष शर्मा को 14 वोट मिले, दो वोट निरस्त।


कौन-कौन जीते
अध्यक्ष पद पर संदीप पाठक, महासचिव पद पर विवेक शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद पर मनोज शर्मा विजयी हुए।


इनकी देखरेख में हुए चुनाव
चुनाव अधिकारी बसंत चेलानी एवं उनकी टीम मनोहर वासवानी, कन्हैयालाल मोटवानी, महेश प्रेमचन्दानी, अशोक हिमथानी, लाल ग्वालानी।
रिपोर्ट : रवि कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *