Headlines

    एक पेड़ लगाओ, मां के नाम’ उलझे बसंल-मारण, भाजपा जिंदाबाद-मुर्दाबाद बना वजह

    एक पेड़ लगाओ, मां के नाम’ उलझे बसंल-मारण, भाजपा जिंदाबाद-मुर्दाबाद बना वजह
    👁️ 143 Views


    संत हिरदाराम नगर. BDC NEWS
    Plant a tree in mother’s name : ‘एक पेड़ लगाओ, मां के नाम’ पौधारोपण अभियान में संतनगर में कांग्रेस और भाजपा नेता के बीच विवाद हो गया। एक स्कूल में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर पार्षद शामिल हुए अशोक मारण और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बसंल उलझ गए। विवाद की वजह कार्यक्रम में भाजपा जिंदाबाद और मुर्दाबाद के नारे रहे। कार्यक्रम में महापौर मालती राय भी मौजूद थीं
    पौधारोपण के दौरान मौजूद भाजपाइयों ने जैसे ही भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। मारण ने भाजपा मुर्दाबाद का नारा लगा दिया। फिर क्या था, बसंल बिफर गए। बसंल ने कहा’ आप मुर्दाबाद का नारा नहीं लगा सकते। ऐसा करना है तो चले चाहिए।’ मारण ने कहा ‘यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकार से जुड़ा है। भाजपा जिंदाबाद का नारा कैसे लगाया जा सकता है?’ दोनों नेताओं को मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल में अलग किया।


    वीडिया हुआ वायरल

    दोनों नेताओं के बीच विवाद का वीडिया तत्काल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बता दे दोनों ने एक-दूसरे के राजनीति प्रतिद्वंदी भी हैं। एक बार निगम चुनाव में आमने-सामने भी रहे हैं।

    भाजपा मुर्दाबाद का नारा बर्दाश्त नहीं

    images


    एमआईसी मेंबर राजेश हिंगोरानी ने साधु वासवानी स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम रखा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ लगाओ मां के नाम रखा गया था। चूंकि कार्यक्रम भाजपा का है, इस कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, मोहन यादव जिंदाबार और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगते हैं। मारण पार्षद की हैसियत से हासिल हुए थे। भाजपा कार्यकर्ता के भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाने पर मारण ने मुर्दाबाद का नारा लगाया। यही से विवाद शुरू हुआ। चाहे विधायक हो, पार्षद, कोई भी हो भाजपा मुर्दाबाद नहीं सुन सकते।
    राम रैनवाल बंसल, जिला उपाध्यक्ष


    मैं तो भाजपा मुर्दाबाद ही कहूंगा

    278773663 401631088633983 6012811514944175626 n


    सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में राजनीति नहीं होना चाहिए। पौधारोपण कार्यक्रम में यदि भाजपा नेता जिंदाबाद करेंगे तो क्या में भाजपा जिंदाबाद करूंगा। कट्‌टर कांग्रेसी हूं, मैं भाजपा मुर्दाबाद ही कहूंगा। कार्यक्रम में किसी भी पार्टी का नारा नहीं लगना चाहिए था। जनप्रतिनिधि कांग्रेस से बना हूं और ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष भी हूं। बंसल की आदत है नौटंकी करने की है। कार्यक्रम भी एक स्कूल ने आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की गरिमा से भाजपाइयों ने खिलवाड़ की है।
    अशोक मारण, पार्षद व अध्यक्ष, संतनगर ब्लॉक कांग्रेस

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *