Headlines

बड़े तालाब की लहरों पर नाविक दिखाएंगे हुनर

बड़े तालाब की लहरों पर नाविक दिखाएंगे हुनर
👁️ 528 Views
  • संतनगर में विधायक बोट रेस आज
  • 72 खिलाड़ी और 36 टीमों के बीच होगा मुकाबला
  • प्रथम विजेताओं को मिलेंगी राइडर बाइक


भोपाल. BDC NEWS
संतनगर में विधायक बोट रेस का आयोजन शनिवार यानी चार जनवरी को किया जाएगा, जिसकी तैयारियों पूरी कर ली गई है। रेस में कुल 72 खिलाड़ी और 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
श्री कनछेदीलाल केवट की स्मृति में आयोजित रेस का शुभारंभ विधायक रामेश्वर शर्मा करेंगे। बोट रेस के आयोजक रोहन केवट ने बताया कि रेस सुबह 10 बजे शुरू होगी। केवट ने बताया कि रेस में सुरक्षा दृष्टि से सारे इंतजाम किए जाते हैं। नियमों में लकड़ी की नाव लाना अनिवार्य है। एक नाव में केवल दो प्रतिभागी रहेंगे। नाव केवल चप्पू से ही चलाई जाएगी। चप्पू लकड़ी या प्लास्टिक कोई भी ला सकते हो,दोनों खिलाड़ी का एक जैसी टी-शर्ट पहना होगा।


ये रहेंगे पुरस्कार
सीनियर: प्रथम पुरस्कार दो राइडर बाइक, द्वितीय पुरुस्कार 21,000 रूपये और शील्ड- तृतीय पुरुस्कार 11,000 रूपये और शील्ड।
जूनियर (अंडर 17): प्रथम पुरुस्कार एवं शिल्ड 11000 रूपये द्वितीय पुरुस्कार एवं शिल्ड 5100 रूपये तृतीय पुरुस्कार एवं शील्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *