Headlines

संतनगर के वंश ने UCMAS अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पर्धा में हासिल किया प्रथम स्‍थान

संतनगर के वंश ने UCMAS अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पर्धा में हासिल किया प्रथम स्‍थान
👁️ 121 Views

भोपाल.BDC NEWS

दिल्ली विश्‍वविद्यालय में आयोजित हुई यूसीएमएएस (UCMAS) की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में संतनगर के 10 बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। संस्थान के संचालक श्री संतोष सिंह तोमर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वंश चोटवानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फर्स्ट रनर अप का स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 30 देशों के करीब 6000 छात्रों ने भाग लिया। इसमें भारत के 24 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता में गणित के जोड़, घटाव, गुणा और भाग से जुड़े 200 सवालों को 8 मिनट में हल करना होता है। वंश चोटवानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फर्स्ट रनर अप का स्थान प्राप्त किया। संत हिरदाराम नगर की ईश्‍वर अबेकस एकेडमी के 10 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था और सभी ने रनर अप की ट्रॉफी हासिल की। वंश चोटवानी द्वारा फर्स्ट रनर-अप का स्थान प्राप्त करने के साथ ही अकादमी की प्रीशा रामचंदानी, मीत कर्मचंदानी तथा अरनव चौहान सेकंड रनर अप ट्राफी प्राप्‍त की जबकि सक्षम दांगी, अंजली मिश्रा, इशिता पाटिल, और ऋषिका सिंह थर्ड रन अप ट्रॉफी के विजेता रहे|

भोपाल डॉट कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *