Headlines

महाशिवरात्रि मेला 2026: संतनगर में गूंजेंगे सिंधी भगत, अभिषेक व भंडारा भी

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 महाशिवरात्रि महोत्सव 2026
👁️ 11 Latest News Views

संत हिरदाराम नगर में महाशिवरात्रि की धूम: शिव मण्डली द्वारा दो दिवसीय भव्य मेले और ‘सिंधी भगत’ का आयोजन

संत हिरदाराम नगर| BDC News|bhopalonline.org

आस्था और श्रद्धा के केंद्र स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। भगत नथुरमल जी की प्रेरणा से शिव मण्डली द्वारा 14 और 15 फरवरी 2026 को दो दिवसीय भव्य मेले और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ 14 फरवरी को शाम 6:00 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्ध भाऊ व अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर मेले का उद्घाटन करेंगे। इससे पूर्व, मंदिर परिसर में शाम 4:00 से 6:00 बजे तक सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया है।

सांस्कृतिक संध्या: राम-श्याम ग्रुप और उल्लासनगर की ‘सिंधी भगत’

  • मेले के प्रथम दिन 14 फरवरी की रात सुरों और लोक कला के नाम रहेगी
  • रात्रि 9:00 से 11:00 बजे: स्थानीय राम-श्याम म्यूजीकल ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
  • रात्रि 11:00 से तड़के 4:00 बजे: महोत्सव का मुख्य आकर्षण उल्लासनगर (महाराष्ट्र) से पधारी सुप्रसिद्ध भगत निखिल म्यूजीकल पार्टी होगी, जो पारंपरिक ‘सिंधी भगत’ के माध्यम से शिव महिमा का गुणगान करेगी।

हवन, भंडारा और समापन समारोह (15 फरवरी)

महोत्सव के दूसरे दिन 15 फरवरी को सुबह 6:00 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन प्रारंभ होगा, जिसका समापन सुबह 10:00 बजे भव्य महाआरती के साथ किया जाएगा।

  • भण्डारा: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विशाल आम भण्डारे का आयोजन होगा, जिसमें भक्तों को प्रसादी वितरित की जाएगी।
  • समापन: 15 फरवरी की रात 9:00 बजे से पुनः भगत निखिल म्यूजीकल पार्टी अपनी प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम का विधिवत समापन मध्यरात्रि 12:30 बजे ‘पल्लव’ (विशेष प्रार्थना) के साथ होगा, जिसमें नगर और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की मंगल कामना की जाएगी।
  • संतनगर ब्यूरो
494a68fc0951d58438bd34f5871299f4c68454b7f715ae20091de94d4273cf3c?s=80&d=mm&r=g
Ajay Tiwari is the Chief Editor of BDC News. A veteran of the industry, he brings over 20 years of journalistic excellence to the platform. Having worked with India’s leading media houses, Ajay specializes in editorial strategy and high-impact reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *