भोपाल।
BDC News| bhopalonline.org
सिंधी मेला समिति द्वारा राजधानी के लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में 2 और 3 मई को भव्य दो दिवसीय ‘पारिवारिक सिंधी मेले’ का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी और महासचिव नरेश तलरेजा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह मेला अपने 29वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और इस बार की मुख्य थीम ‘महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण’ रखी गई है।
महिला सशक्तिकरण को समर्पित होगा आयोजन
समिति के अनुसार, समाज और राष्ट्र की उन्नति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के लिए इस वर्ष का मेला पूरी तरह उन्हें समर्पित है। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की शक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। मेले का विधिवत शुभारंभ भगवान झूलेलाल जी के ‘बहिराने साहिब’ की ज्योत प्रज्वलित कर और पारंपरिक सिंधी ‘छेज’ नृत्य के साथ किया जाएगा।
मुंबई के कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू
मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मुख्य आकर्षण मुंबई के मशहूर रॉक स्टार नील और करण खेमानी होंगे। वे अपनी टीम के साथ शानदार संगीतमय परफॉरमेंस देंगे। इसके अलावा, चेटीचंड शोभायात्रा की तीन सर्वश्रेष्ठ झांकियों को भी इस मंच पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
मनोरंजन, व्यंजन और विशेष सुविधाएं
परिवार के हर सदस्य के लिए मेले में कुछ न कुछ खास होगा:
- बच्चों के लिए: आकर्षक झूले, फन क्विज और मनोरंजक गेम्स।
- खान-पान: सिंधी संस्कृति के पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स।
- आकर्षण: भव्य आतिशबाजी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।
- बुजुर्गों के लिए सुविधा: इस वर्ष बुजुर्गों की सुविधा हेतु विशेष ‘वैले पार्किंग’ की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें वाहन पार्क करने में असुविधा न हो।
लेटेस्ट अपडेट
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

- 1 September 2026 Panchang | मेष से मीन राशिफल और मूलांक 1 से 9 फल

- शटर गिरने का डर… सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी लामबंद, बनाया महासंघ

- मानसून सत्र का हंगामेदार समापन: लोकसभा की कार्यवाही एक मिनट में स्थगित, राज्यसभा में हल्द्वानी के मुद्दे पर गरमागरम बहस

:
