Headlines

    दुबई के दानदाताओं ने संतनगर में बनवाई लैब

    दुबई के दानदाताओं ने संतनगर में बनवाई लैब
    👁️ 286 Views

    सिद्धभाऊ ने किया कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन
    नवयुवक सभा स्कूल में समाजसेवियों ने बनवाई लैब

    हिरदाराम नगर।BDC news
    नवयुवक सभा की शिक्षण संस्थाओं ने संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस का आयोजन किया। साथ ही रोहिनी कांता एवं सुसिला कम्प्यूटर लैब का उदघाटन संतजी के शिष्य सिद्धभाऊ ने किया गया।
    भाऊ ने कहा कि कोई भी कार्य पूर्ण भावना विश्वास के साथ करें तो अवश्य सफल होता है। अपने मन को साफ रखें एंव किसी के प्रति द्धेष भावना नहीं रखना चाहिए। ईश्वर सर्वत्र विद्यमान है, उसमें पूर्ण विश्वास रखें तो कभी किसी बात की चिंता नहीं होगी। संस्था के सचिव महेश दयारामानी लैब निर्माण में सहयोग देने वाले समाजसेवियों का जिक्र किया। दयारामानी ने बताया कि दुबई के दानदाता अनुभा एवं श्र सदासिबा मिश्रा के सहयोग से लैब का निर्माण हुआ है। शिक्षक दिवस पर नवयुवक सभा के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ को सम्मान स्वरूप शाल, श्रीफल एंव चैक भेंट किया गया।
    कार्यक्रम में सभा के पदाधिाकारी तोलाराम हिमथानी, राजेश हिंगोरानी, कन्हैयालाल रामनानी, मंघाराम टहिल्यानी, सुरेश राजपाल, शिक्षाविद विष्णु गेहानी, मनोहर लालवानी, ए.सी.साधवानी व अन्य मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *