Headlines

    दशहरा के दिन सुबह होगा नवरात्र का पारण

    दशहरा के दिन सुबह होगा नवरात्र का पारण
    👁️ 319 Views

    दशमी तिथि चार अक्टूबर दोपहर से लगेगी… पांच को मनेगा दशहरा

    असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजय दशमी (दशहरा) 5 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। नवरात्र का पारण भी इस दिन सुबह होगा। नवरात्र उत्सव 4 अक्टूबर तक चलेगा।

    विजयादशीमी आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाएगी, जो 4 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर अलगे दिन 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक है। दशहरा 5 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

    पूजा का विधान

    दशहरा के दिन भगवान श्री राम, माता सीता और रामभक्त हनुमानजी की पूजा की जाएगी। मिठाई और फल का भोग लगाया जाएगा। शमी वृक्ष की पूजन अर्चना की जाएगी, क्योंकि कहा जाता है कि शमी की पूजा विशेष फलदायी होती है।

    दशहरा की मान्यता

    मान्यताओं के अनुसार दशहरा के दिन रावण का वध कर और 14 वर्ष का वनवास काटकर श्रीराम सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या पहुंचे थे। यह भी मान्यता है कि 9 दिनों तक महिषासुर से चले युद्ध के बाद दसवें दिन मां दुर्गा ने उसका वध किया था।  दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का उत्सव है, इसलिए इस दिन शस्त्र पूजा भी जाती है।

     धन लाभ तरक्की

    दो अक्टूबर 2022 को बुध कन्या राशि में माग्री हो रहे हैं।  ऐसे में कई राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। कॅरियर में सफलता और नौकरी में तरक्की कोरोबार में  फायदे का योग है। कई जातकों को पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। चली आ रही समस्याओं का निदान भी होगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *