Maha Shivratri 2025: जानिए.. इस वर्ष किस दिन मनेगी महाशिवरात्रि,क्या है पूजा का मुहूर्त
गुरूदेव तिवारी
Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान शिव और पार्वती की विधिपूर्वक पूजा कामना पूर्ण करने वाली होती है। वैसे महाशिवरात्रि का पूरा दिन शिव पूजा के लिए होता है। जानते हैं महाशिवरात्रि पर पूजा मुहूर्त और भद्रा काल का समय
महाशिवरात्रि 2025 कब है?
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आरंभ: 26 फरवरी, प्रातः11:08 बजे से 27 फरवरी 2025, प्रातः 08:54 बजे तक
चतुर्दशी तिथि का प्रदोष और निशिता काल 26 फरवरी इसलिए, महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी 2025 को रखा जाएगा।
महाशिवरात्रि पर भद्रा काल 26 फरवरी, महाशिवरात्रि के दिन प्रातः11:08 बजे से रात्रि 10:05 बजे तक रहेगा भद्रा का समय
शिव कालों के महाकाल हैं, इसलिए उनकी पूजा पर भद्रा और पंचक जैसे अशुभ काल का कोई असर नहीं पड़ता। इसीलिए, महाशिवरात्रि के दिन भद्रा होने के बावजूद, पूरे दिन निर्बाध रूप से शिव पूजा की जा सकेगी।
चार प्रहर की पूजा का समय
महाशिवरात्रि पर रात में चारों प्रहर में पूजा का विधान है। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा का समय –
- प्रथम प्रहर पूजा का समय: सायं 06:19 बजे से रात्रि 09:26 बजे तक
- द्वितीय प्रहर पूजा का समय: रात्रि 09:26 बजे से मध्यरात्रि 12:34 बजे तक
- तृतीय प्रहर पूजा का समय: मध्यरात्रि 12:34 बजे से 27 फरवरी , प्रातः03:41 बजे तक
- चतुर्थ प्रहर पूजा का समय: 27 फरवरी , प्रातः03:41 बजे से प्रातः 06:48 बजे तक
महाशिवरात्रि पर शिव पूजा का निशिता मुहूर्त
शिव पूजा का निशिता काल मुहूर्त: 26 फरवरी 2025, मध्यरात्रि 12:09 बजे से 12:59 बजे तक
महाशिवरात्रि व्रत पारण समय
महाशिवरात्रि व्रत पारण का शुभ मुहूर्त : 27 फरवरी को प्रातः06:48 बजे से 08:54 बजे तक रहेगा।
महाशिवरात्रि पूजा का महत्व…. धार्मिक मान्यता है की शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। इसीलिए महाशिवरात्रि के दिन रातभर जागकर शिव और माता पार्वती की आराधना करने से विशेष कृपा होती है। महाशिवरात्रि का रात्रि जागरण कष्ट का निवारक बनता है।
ध्यान रहे… यह जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए BDC NEWS उत्तरदायी नहीं है।