Headlines

    Eid Mubarak: भोपाल में ईद की नमाज, मुल्क की तरक्की की दुआ

    Eid Mubarak
    👁️ 253 Views


    भोपाल.BDC NEWS
    प्रदेश की राजधानी भोपाल में ईदगाह में ईद की नमाज अता की गई। काजी-ए-शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी ने दुआ करवाई। बुधवार को ईद उल फितर की पहली नमाज ईदगाह पर सुबह 7:15 बजे अदा की गई। नमाज से पहले शहर काजी ने कुरआन और हदीस पर तकरीर दी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह मैदान पर बधाई देने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह एवं अन्य नेता भी पहुंचे।
    ईदगाह में नमाज अदा होने के बाद जामा मस्जिद, ताजुल मसाजिद और मोती मस्जिद के व शहर की अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज हुई। ईदगाह में नमाज होने के बाद तोप के गोले दागकर अन्य मस्जिदों नमाज को इजाजत दी गई।


    मुख्यमंत्री ने दी बधाई
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर राज्य के सभी मुसलमानों को शुभकामनाएं दीं। CM यादव ने X पर लिखा कि देश एवं प्रदेश के सभी मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *