Headlines

धर्म… छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली एक साथ मनेगी

धर्म… छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली एक साथ मनेगी
👁️ 6.3K Views

गुरूदेव तिवारीदीपोत्सव की बधाई..  इस साल दीपावली 24 अक्टूबर है एक विशेष संयोग के साथ। छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी।  धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली की तारीखों को लेकर नया स्वरूप बन रहा है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर को है। इसके बाद छोटी और बड़ी दिवाली 24 अक्टूबर को।

धनतेरस 22 अक्टूबर

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 02 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 अक्टूबर शाम 6 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। 

छोटी दिवाली 23 अक्टूबर

इसके बाद 23 अक्टूबर को ही शाम 6 बजकर 04 मिनट से ही चतुर्दशी तिथि की शुरुआत हो जा रही है, जिसका अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समापन होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 24 अक्टूबर को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।

दिवाली 24 अक्टूबर

फिर 24 अक्टूबर को ही शाम 05 बजकर 28 मिनट से अमावस्या तिथि लग जा रही है, जो 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। वहीं 25 अक्टूबर को शाम में यानी प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो जा रही है। ऐसे में दिवाली का पर्व इस दिन नहीं मनाया जाएगा, बल्कि 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

नरक चतुर्दशी  शुभ मुहूर्त

अभ्यंग स्नान मुहूर्त- 24 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 08 मिनट से सुबह 06 बजकर 31 मिनट तक

अवधि – 01 घंटा 23 मिनट

काली चौदस 23 अक्टूबर को

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर काली चौदस भी मनाई जाती है। इसमें मध्यरात्रि में मां काली की पूजा की जाती है। काली पूजा रात में होती है ऐसे में 23 अक्टूबर को काली चौदस की पूजा की जाएगी।  मुहूर्त रात 11 बजकर 42 मिनट से 24 अक्टूबर को रात में 12 बजकर 33 मिनट तक। 

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली एक साथ मनेगी

    धर्म… छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली एक साथ मनेगी
    👁️ 0 Views

    गुरूदेव तिवारी

    दीपोत्सव की बधाई..  इस साल दीपावली 24 अक्टूबर है एक विशेष संयोग के साथ। छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी।  धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली की तारीखों को लेकर नया स्वरूप बन रहा है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर को है। इसके बाद छोटी और बड़ी दिवाली 24 अक्टूबर को।

    धनतेरस 22 अक्टूबर

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 02 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 अक्टूबर शाम 6 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। 

    छोटी दिवाली 23 अक्टूबर

    इसके बाद 23 अक्टूबर को ही शाम 6 बजकर 04 मिनट से ही चतुर्दशी तिथि की शुरुआत हो जा रही है, जिसका अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समापन होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 24 अक्टूबर को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।

    दिवाली 24 अक्टूबर

    फिर 24 अक्टूबर को ही शाम 05 बजकर 28 मिनट से अमावस्या तिथि लग जा रही है, जो 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। वहीं 25 अक्टूबर को शाम में यानी प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो जा रही है। ऐसे में दिवाली का पर्व इस दिन नहीं मनाया जाएगा, बल्कि 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

    नरक चतुर्दशी  शुभ मुहूर्त

    अभ्यंग स्नान मुहूर्त- 24 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 08 मिनट से सुबह 06 बजकर 31 मिनट तक

    अवधि – 01 घंटा 23 मिनट

    काली चौदस 23 अक्टूबर को

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर काली चौदस भी मनाई जाती है। इसमें मध्यरात्रि में मां काली की पूजा की जाती है। काली पूजा रात में होती है ऐसे में 23 अक्टूबर को काली चौदस की पूजा की जाएगी।  मुहूर्त रात 11 बजकर 42 मिनट से 24 अक्टूबर को रात में 12 बजकर 33 मिनट तक। 

    लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

    लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक

    • वृषभ राशिफल 2026: जानिए अपना पूरा साल | Taurus Yearly Horoscope 2026

      👁️ 660 Views ज्योतिष प्रभाग, BDC Newsसाल 2026 वृषभ राशि (Taurus) के जातकों के लिए स्थिरता और नए अवसरों का मिश्रण लेकर आ रहा है। शुक्र के प्रभाव वाली इस राशि के लिए यह वर्ष आर्थिक मजबूती और पारिवारिक सुख-शांति के संकेत दे रहा है। हालांकि, शनि और राहु की बदलती चालें साल के मध्य…

    • मेष राशि वार्षिक राशिफल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका पूरा साल | Aries Yearly Horoscope 2026

      👁️ 781 Views ज्योतिष प्रभाग. BDC Newsमेष राशि के जातकों के लिए साल 2026 बदलावों और नई ऊर्जा का वर्ष होने वाला है। राशि चक्र की पहली राशि होने के नाते, आपमें जन्मजात नेतृत्व क्षमता होती है। इस वर्ष ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि शनि और बृहस्पति (गुरु) का गोचर आपके करियर…

    • गण कूट क्या है? विवाह मिलान में गण कूट का रहस्य – स्वभाव मिलान, Compatibility व प्रभाव | पूर्ण गाइड

      👁️ 606 Views भारत में शादी सिर्फ एक सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि दो व्यक्तियों के स्वभाव, सोच और जीवनशैली का मेल है। अक्सर देखा जाता है कि कई रिश्ते सिर्फ इसलिए संघर्ष में बदल जाते हैं क्योंकि स्वभाव मेल नहीं खाता। ज्योतिष में इसी मानसिक-सामंजस्य को मापने के लिए अष्टकूट मिलान का चौथा कूट —…