Headlines

    International Womens Day : मनाने की शुरूआत कब से हुई, भारत में कब मनाया जाता है

    International Womens Day : मनाने की शुरूआत कब से हुई, भारत में कब मनाया जाता है
    👁️ 77 Views

    हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं शताब्दी से होती है, जहां साल 1908 में, न्यूयॉर्क में 15,000 महिलाओं ने अपने काम में सुधार, कम काम के घंटे और मतदान अधिकारों की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया। 2025 में, थीम ” कार्रवाई में तेज़ी लाना ” है, जो लैंगिक समानता की दिशा में प्रगति में तेज़ी लाने की ज़रूरत पर ज़ोर देती है।

    भारत में 13 फरवरी को महिला दिवस

    भारत में प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, कवियत्री और महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली नेता सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में 13 फरवरी को “राष्ट्रीय महिला दिवस” मनाया जाता है।

    महिला दिवस पर संदेश

    • हर सफलता के पीछे एक नारी की ताकत होती है.
    • नारी नमन, नारी सम्मान, यही है असली पहचान.
    • नारी घर की रौनक है, दुनिया की रोशनी है.
    • हौसले की उड़ान हो तुम, बधाई हो महिला दिवस की.
    • जहां नारी को सम्मान मिलेगा, वहां समाज आगे बढ़ेगा.
    • महिलाओं की हंसी, सशक्त समाज की निशानी.
    • शक्ति, प्रेम और करुणा का संगम है नारी.

    महिला दिवस मनाने का उद्देश्य

    • समाज में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करना.
    • महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और असमानताओं को उजागर करना.
    • महिलाओं को समान अवसर मिलने चाहिए और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना.
    • महिलाओं को सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक समानता दिलवाना.
    • समाज में पुरुष और महिलाओं के बीच के भेदभाव को मिटाकर समानता लाने के प्रयास करना.
    • महिलाओं के योगदान को सलाम करना.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *